प्रणित मोरे के विवाद के बीच एक दूसरे कॉमेडियन का रेप पर जोक का वीडियो वायरल, भड़कीं उर्फी जावेद
प्रणित मोरे के विवाद के बीच उर्फी जावेद ने एक दूसरे कॉमेडियन मधुर विरली पर भड़ास निकाली है। दरअसल, मधुर का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो रेप को लेकर जोक मारते नजर आ रहे हैं।

प्रणित मोरे के शो से 370 रुपये बिरयानी वाला विवाद खत्म तक नहीं हुआ है कि एक और कॉमेडियन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो है कॉमेडियन मधुर विरली का। इस वायरल वीडियो में मधुर रेप पर जोक करते नजर आ रहे हैं।उर्फी जावेद मधुर के इस वायरल वीडियो पर भड़क गई हैं, और मधुर को उनकी टीम में महिलाओं को हायर करने की सलाह दी है।
मधुर पर फूटा उर्फी जावेद का गुस्सा
उर्फी ने मधुर के इस वायरल वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था। इस वीडियो के साथ उर्फी ने कैप्शन लिखा- तो अब हम रेप पर मजाक बना रहे हैं। पुरुष कॉमेडियन्स प्लीज प्लीज अपनी टीम में महिलाओं को नौकरी दीजिए ताकि आप लोगों में थोड़ी समझ आ सके। बेवकूफ।
वायरल वीडियो में क्या बोल रहे मधुर विरली?
मधुर का जो वीडियो वायर हुआ है, उसमें मधुर काफी आपत्तिजनक बातें करते नजर आ रहे हैं। मधुर का ये वीडियो mahek_dhameja नाम की यूजर ने शेयर किया है। मधुर अपने वीडियो में कहते हैं - 10 रेप केस होते हैं, तो 9 ऐसे होते हैं जिनका सिर्फ रेप होता है और एक के साथ होता है रेप के बाद मर्डर। मुझे लगता है वो रेप केस तब होता है जब रेप करके लड़का उठता होगा और बंदी बोलती होगी, अरे कडल नहीं करोगे क्या इसके बाद? तब लड़का चाकू मार देता होगा, चाकू के साथ कडल कर ले।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
मधुर के इस घटिया जोक पर वहां बैठे लोगों की हंसी भी सुनाई पड़ती है। मधुर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। एक ने लिका- दर्शकों का हंसना मुझे डरा रहा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- शर्म आनी चाहिए। थैंक्यू हमारे नोटिस में ये लाने के लिए। एक ने कहा- हे भगवान, कोई इस तरह की बातें कैसे कर सकता है।
क्या है प्रणित मोरे का विवाद
बता दें, आज प्रणित मोरे ने एक वीडियो जारी करके अपने एक्ट के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनसे निर्णय लेने में गलती हो गई। प्रणित ने अपने फैंस और दर्शकों से एक मौका और मांगा है। प्रणित मोरे को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब उनके शो के दौरन एक लड़के ने कहा कि वो लड़की को डेट पर लेकर गया था। वहां उसने लड़की को 370 की बिरयानी खिलाई। लड़की ने जब घर छोड़ने की बात कही तो उस लड़के ने सोचा कि 370 खर्च किए हैं, उसे वसूलुंगा ही।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


