Hindi News मनोरंजन Alia Bhatt Ranbir Kapoor Pre Wedding Functions: नीतू ने किया रणबीर- आलिया की शादी की तारीख का ऐलान, जानें क्या बोलीं रिद्धिमा

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Pre Wedding Functions: नीतू ने किया रणबीर- आलिया की शादी की तारीख का ऐलान, जानें क्या बोलीं रिद्धिमा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्री-वेडिंग फंक्शन (Alia Bhatt Ranbir Kapoor Mehandi Ceremony Live) की शुरुआत आज से हो गई है। आज आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी पूरी होनी है। करण ने फंक्शन में इमोशनल हो गए।

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Pre Wedding Functions: नीतू ने किया रणबीर- आलिया की शादी की तारीख का ऐलान, जानें क्या बोलीं रिद्धिमा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Garima SinghEdited By: Sushmeeta Semwal
Thu, 14 Apr 2022 12:31 PM

Alia bhatt Ranbir Kapoor Mehandi Ceremony Update: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरिमनी शुरू हो गई है। मुंबई के पाली हिल स्थित वास्तु अपार्टमेंट में यह सेरेमनी पूरी होनी है। इसी बीच खबर आई है कि करण जौहर ने सबसे पहले आलिया के हाथों पर मेहंदी लगाई और इस दौरान वह काफी इमोशनल भी हो गए। करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अयान मुखर्जी समेत तमाम मेहमान वास्तु अपार्टमेंट पहुंच चुके हैं। लोग हमेशा से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते थे। फिलहाल तो दोनों की शादी की डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल आज अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान सोशल मीडिया के जरिए कर सकता है। इस रिपोर्ट में जानिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की रस्मों से जुड़ी हर एक अपडेट के बारे में.

यह भी पढ़ें - Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding Live Update-कुछ ही देर में निकलेगी रणबीर कपूर की बारात आलिया को लेने जाएंगे एक्टर

Wed, 13 Apr 2022 10:05 PM

नीतू कपूर ने शेयर किए किस्से, हुईं भावुक

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्री वेडिंग फंक्शन्स के फोटोज और वीडियोज तो अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन सूत्रों के हवालें से बातें सामने आ रही हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेटे रणबीर की मेंहदी और हल्दी में नीतू कपूर भावुक हो गईं। नीतू ने कार्यक्रम में कई किस्से शेयर किए। वहीं ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि खुद करण जौहर ने भी आलिया के हाथों में मेहंदी लगाई और भावुक हो गए।

 

Wed, 13 Apr 2022 09:23 PM

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे रणबीर- आलिया

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर भी कपल के फोटोज और वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं। रालिया की शादी में काफी कम वक्त रह गया है, जिससे फैन्स काफी एक्साइटिड हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैन्स रणबीर- आलिया से जुड़े थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज भी शेयर कर रहे हैं और अपना प्यार कपल पर लुटा रहे हैं। ट्विटर पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी ट्रेंड कर रहा है।

Wed, 13 Apr 2022 08:48 PM

कृष्णा राज बंग्लो से वास्तु हाउस तक जाएगी बारात

बस ही कुछ ही घंटों बाद आलिया भट्ट हमेशा के लिए रणबीर कपूर की हो जाएंगी। आलिया भट्ट, कपूर परिवार की दुलहन बनने के लिए तैयार हैं। बुधवार को रणबीर आलिया के प्री वेडिंग फंक्शन्स हुए, जहां कपल की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी हुई। बता दें कि फैन्स रालिया की शादी के लिए खूब एक्साइटिड हैं। ई- टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णा राज बंग्लो से वास्तु हाउस के बीच तक का रास्ता खूब सजा दिया गया है। कृष्णा राज बंग्लो से वास्तु हाउस के बीच ही बारात निकाली जाएगी, यानी ऐसी उम्मीद है कि कई फैन्स भी रणबीर को दूल्हा बना हुए लाइव देख पाएंगे।
 

Wed, 13 Apr 2022 08:32 PM

पैपराजी से तेजस्वी बोलीं- 'नीतू कपूर को परेशान करना बंद करें' 

रणबीर कपूर और आलिया को लेकर फैन्स के साथ ही साथ पैपराजी में भी काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। ऐसे में तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बीते दिन का है जहां तेजस्वी ने कहा, 'मैं सबके वीडियोज देखती हूं, आप नीतू मैम- नोरा.. सभी को कितना परेशान करते हैं। कितनी बार पूछोगे कि शादी कब है... प्लीज उन्हें पूछना बंद करो, मैं देखती हूं। कितना परेशान करते हो... अब मुझे एक और वीडियो दिखा....'

 

 

 

Wed, 13 Apr 2022 08:12 PM

आलिया- रणबीर के फंक्शन्स की तस्वीरें और वीडियोज नहीं आए सामने

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फंक्शन्स में सिक्योरिटी काफी टाइट रखी गई है। सुबह एक वीडियो भी सामने आया था, जहां पर मेहमानों के मोबाइल फोन्स में लाल स्टिकर लगाया गया था ताकि फोटोज और वीडियोज लीक न हो सकें। जानकारी के मुताबिक कपल का हल्दी- मेहंदी पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक सोशल मीडिया पर एक भी फोटो लीक नहीं हुआ। इस खबर से एक ओर जहां फैन्स खुश हैं तो वहीं उदास भी हैं, क्योंकि अभी तक कपल की एक भी झलक सामने नहीं आई है।

Wed, 13 Apr 2022 07:58 PM

सजा गया है आलिया भट्ट का घर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में कुछ ही घंटे बाकी हैं। फैन्स दोनों के लिए काफी एक्साइटिड हैं, कपल के प्री वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी पूरी हो गई है। वहीं नीतू कपूर ने भी आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि 14 अप्रैल को शादी उनके घर वास्तु से होगी। इस बीच आलिया के घर के भी फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं, जहां घर खूब सजा दिख रहा है।

 

Wed, 13 Apr 2022 07:39 PM

नीतू ने अपनी बहू को बताया बेस्ट, रिद्धिमा बोलीं- डॉल जैसी है

बता दें कि नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने पहली बार रणबीर- आलिया की शादी को लेकर कैमरे के सामने आधिकारिक तौर पर कुछ कहा है। नीतू ने पैपराजी से बात करते हुए कहा कि आलिया बेस्ट है। वहीं रिद्धिमा ने कहा-  'आलिया बहुत स्वीट हैं, बहुत क्यूट हैं... एक दम डॉल जैसी है।' इसके साथ ही नीतू- रिद्धिमा ने ये भी कहा कि शादी वास्तु में होगी। 

Wed, 13 Apr 2022 07:29 PM

नीतू ने किया रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तारीख का ऐलान, जानें क्या बोलीं रिद्धिमा

बता दें कि अभी तक नीतू कपूर, रणबीर- आलिया की शादी के लिए इनकार करती दिख रही थीं और कुछ न कुछ बहाने से ऐसे किसी भी सवाल को टाल रही थीं।लेकिन अब नीतू ने रणबीर- आलिया की शादी की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। नीतू कपूर ने पहले आलिया की तारीफ कहते हुए बेस्ट कहा और फिर कह दिया कि शादी 14 अप्रैल को घर पर यानी वास्तु में हैं। वहीं नीतू के साथ रिद्धिमा कपूर ने आलिया को खूब क्यूट बताया।
 

Wed, 13 Apr 2022 07:21 PM

नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने जीता दिल

रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं। रिद्धिमा ने जहां इस खास मौके के लिए सिल्वर साड़ी चुनी थी तो वहीं नीतू भी व्हाइट- ऑरेंज के फ्लोरल पैटर्न में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। नीतू और रिद्धिमा के फोटोज सामने आने के बाद से ही फैन्स, रणबीर- आलिया के फोटोज और वीडियोज का इंतजार कर रहे हैं।
neetu kapoor   ridhima kapoor sahani

Wed, 13 Apr 2022 07:14 PM

आलिया- रणबीर की हेल्दी सेरेमनी हुई पूरी!

जानकारी के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की हल्दी सेरेमनी पूरी हो गई है। आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान को कार्यक्रम से वापसी जाते हुए कार में स्पॉटिड किया गया। कहा जा रहा है कि रणबीर- आलिया की हल्दी- मेहंदी फंक्शन में कपल के अलावा दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी खूब मस्ती की है। हालांकि अभी तक इनसाइड फोटो या वीडियो सामने नहीं आए हैं।

 

shaheen bhatt and soni razdan

Wed, 13 Apr 2022 07:11 PM

रणबीर- आलिया की मेहंदी में प्रतीक कुहड़ ने किया परफॉर्म

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी फंक्शन में खूब धमाका किया गया। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर और आलिया की मेहंदी में प्रतीक कुहड़ ने परफॉर्म किया है। प्रतीक, आलिया- रणबीर के मेहंदी फंक्शन में स्पॉटिड किए गए और इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने कपल के फंक्शन में परफॉर्म किया।

Wed, 13 Apr 2022 06:57 PM

कैसे शुरू हुई थी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कई बार इस बारे में खुलकर कह चुकी हैं कि रणबीर उनका बीते कई सालों से क्रश रहे हैं। रणबीर के लिए आलिया का प्यार जग जाहिर रहा है। आलिया अक्सर सोशल मीडिया पर रणबीर के लिए अपना प्यार जाहिर करती हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी कैसे रही, कब शुरू हुई। इस बारे में आप इस स्पेशल रिपोर्ट से जान सकते हैं।

ऐसे शुरू हुई थी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी, 10 तस्वीरों में देखें कपल की बॉन्डिंग
 

Wed, 13 Apr 2022 06:49 PM

रणबीर कपूर या आलिया भट्ट... किसके खाते में हैं अधिक हिट फिल्में

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड के ए लिस्टर्स में होती है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कई हिट फिल्में दी हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। आलिया ने जहां राजी, गली ब्वॉय,  गंगूबाई काठियावाड़ी और बद्रीनाथ की दुल्हनिया सहित कई फिल्मों में दम दिखाया है, तो वहीं रणबीर कपूर के हिट खाते में संजू, ये जवानी है दीवानी, ऐ दिल है मुश्किल, बर्फी और रॉकस्टार समेत कई शामिल हैं।

Ranbir Kapoor Vs Alia Bhatt: आलिया भट्ट या रणबीर कपूर, किसका सिनेमाई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड है तगड़ा?

Wed, 13 Apr 2022 06:43 PM

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बनेंगे पावर कपल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बहुत जल्दी एक दूजे के हमेशा के लिए हो जाएंगे। कपल की शादी की तैयारियों जोरों से जारी हैं और प्री वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक रणबीर- आलिया आरके स्टूडियों में सात फेरे लेंगे। रणबीर- आलिया की गिनती भी पावर कपल में होती है। कपल की हिट फिल्मों से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानिए कपल के बारे में... 

हिट्स से लेकर ब्रांड वैल्यू तक, इन वजहों से पावर कपल बन जाएंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
 

Wed, 13 Apr 2022 06:40 PM

शादी में कौन करेगा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का मेकअप? 

जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे। ऐसे में फैन्स इस बारे में अधिक से अधिक जानना चाह रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि शादी के खास दिन पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मेकअप और हेयर स्टाइलिंग की जिम्मेदारी मिकी कॉन्ट्रेक्टर ने ली है।

Wed, 13 Apr 2022 06:30 PM

केसरिया में प्यारी रही रणबीर- आलिया की कैमिस्ट्री: रेमो

हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के पहले गाने केसरिया का एक टीजर रिलीज किया गया। गाने में रणबीर कपूर और आलिया की कैमिस्ट्री दिल जीतने वाली है। गाने की कोरियोग्राफी रेमो ने की है और ईटाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा- 'रणबीर और आलिया की बेस्ट कैमिस्ट्री है, ऑनस्क्रीन ही नहीं... ऑफस्क्रीन भी और अब दोनों शादी करने जा रहे हैं, तो मैं आधिकारिक तौर पर कह सकता हूं कि ये बेस्ट लुकिंग कपल है।'
 

Wed, 13 Apr 2022 06:25 PM

धमाकेदार रही आलिया और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी काफी धमाकेदार रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल को एक ओर जहां बेहद खूबसूरत मेहंदी लगी तो दूसरी ओर इवेंट में आलिया की फिल्म राजी के गाना दिलबरो भी खूब बजाया गया। वहीं वास्तू में बाकी सूफी ट्रैक्स भी प्ले किए गए और मेहंदी को यादगार किया गया।

Wed, 13 Apr 2022 06:18 PM

रणबीर या आलिया... किसने किया ऑनस्क्रीन ज्यादा रोमांस...

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, दोनों ही बॉलीवुड के हिट सेलेब्स में गिने जाते हैं। रणबीर और आलिया ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है और अपनी खुद को तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाई हैं। दोनों के फैन्सबीते लंबे वक्त से चाहते थे कि रणबीर और आलिया एक हो जाएं। ऐसे में रालिया एक होने जा रहे हैं, वहीं प्रोफेशनली में भी दोनों पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर या आलिया भट्ट में से किस ने ऑनस्क्रीन दूसरे सेलेब्स के साथ अधिक रोमांस किया है। पढ़िए ये स्पेशल रिपोर्ट...

रणबीर कपूर या आलिया भट्ट, किसने किया है ऑनस्क्रीन ज्यादा रोमांस
 

Wed, 13 Apr 2022 06:13 PM

करिश्मा कपूर का दिखा दिलकश अंदाज

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फंक्शन्स में एक ओर जहां करीना कपूर खान बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं तो दूसरी ओर करिश्मा कपूर का भी दिलकश अंदाज देखने को मिला। करिश्मा कपूर पीले रंग की ड्रेस में हमेशा की तरह प्यारी दिख रही थीं। वहीं करिश्मा ने भी पैपराजी को देख पोज दिए और फिर घर के अंदर चली गईं।
karishma kapoor

Wed, 13 Apr 2022 06:08 PM

Alia Bhatt & Ranbir Kapoor After Wedding predictions: खुशहाल होगी रणबीर- आलिया की नई जिंदगी

विरल भियानी ने रणबीर- आलिया की शादी को लेकर एक और पोस्ट किया है। इस पोस्ट में आचार्य विनोद कुमार की प्रिडिक्शन के हिसाब से रणबीर- आलिया की शादी के बाद जिंदगी के बारे में कहा गया है। पोस्ट में बताया गया है कि रणबीर- आलिया की जिंदगी शादी के बाद और भी खुशहाल हो जाएगी। कहा गया है कि दोनों की जिंदगी में कुछ चेंज आएंगे जो अच्छे होंगे। वहीं शादी के बाद भी कपल एक अच्छे दोस्त की तरह एक दूसरे के साथ रहेंगे। भविष्यवाणी में ऐसा भी दावा है कि शादी के बाद आलिया के करियर में और भी ऊंचाई देखने को मिलेगी।