Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Akshara Singh Mankirt Aulakh Renuka Panwar New Haryanvi Song Defender Release On Youtube
अक्षरा सिंह जिसे समझ रहीं थीं गुंडा, वो निकला IPS ऑफिसर, सच जानकर भोजपुरी एक्ट्रेस ने भरी अदालत में बजाईं तालियां

अक्षरा सिंह जिसे समझ रहीं थीं गुंडा, वो निकला IPS ऑफिसर, सच जानकर भोजपुरी एक्ट्रेस ने भरी अदालत में बजाईं तालियां

संक्षेप:
  • अपने करियर में अक्षरा ने कई सुपरहिट गानों के साथ फिल्में भी दी हैं। यही नहीं, अक्षरा ने बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने आमिर खान से लेकर साउथ के स्टार्स तक का इंटरव्यू लिया।

Sun, 7 April 2024 05:14 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Akshara Singh Mankirt Aulakh New Song Defender: भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्षरा एक सिंगर होने के साथ ही एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। अपने करियर में अक्षरा ने कई सुपरहिट गानों के साथ फिल्में भी दी हैं। यही नहीं, अक्षरा ने बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने आमिर खान से लेकर साउथ के स्टार्स तक का इंटरव्यू लिया। इसी बीच अब अक्षरा का एक नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने को अक्षरा ने पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के साथ मिलकर गाया है। इस गाने का टाइटल "डिफेंडर" है। गाने में अक्षरा और मनकीरत की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गाने में अक्षरा के अंदाज ने फिर से जीता फैंस का दिल

"डिफेंडर" गाने में अक्षरा सिंह और मनकीरत औलख की जोड़ी धमाल मचा रही है। ये गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। इस गाने में अक्षरा के दो अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं। पहले अक्षरा जहां एक डांस बार में डांस करने वाली लड़के सिंपल अवतार में नजर आईं वहीं बाद में वो मनकीरत संग बेहद हॉट एंड बोल्ड लुक में दिखीं। इन दोनों ही अवतार में अक्षरा वाकई में कमाल लग रही थीं। वहीं, गाने में मनकीरत औलख का स्वैग भी देखने लायक है। गाने के व्यूज का मीटर तेजी से भाग रहा है। "डिफेंडर" एक हरियाणवी पॉप ट्रैक है, जिसे मनकीरत औलख ने अपनी आवाज दी है। साथ में हरियाणा की फीमेल सिंगर रेणुका पंवार की खूबसूरत वॉइस ने इस गाने में चार चांद लगाया है।

पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर हैं मनकीरत

आपको बता दें कि इस गाने को लेकर मनकीरत औलख काफी एक्साइटेड हैं। फैंस पंजाबी, हरियाणवी और भोजपुरी तीन अलग-अलग इंडस्ट्री की इस तिकड़ी को एक साथ देखने के लिए काफी बेताब थे। मनकीरत पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में से एक हैं। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इस गाने को मनकीरत औलख और रेणुका पंवार ने गाया है। म्यूजिक सेवी, लिरिक्स रईस का है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।