ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा की नहीं बनी बात? टल गई कृष 4 की शूटिंग
ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 का इंतजार कर रही ऑडियंस को लंबा इंतजार करना होगा। फिल्म के बजट को लेकर आदित्य चोपड़ा से उनकी बात नहीं बनी। फिलहाल फिल्म रोक दी गई है। इसके अलावा ऋतिक दूसरी फिल्म शुरू कर सकते हैं।
ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि ऋतिक वॉर 2 के बाद कृष 4 की शूटिंग शुरू करेंगे। लेकिन लगता है ऑडियंस को इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कृष 4 आगे बढ़ गई है। इसकी वजह फिल्म का मोटा बजट था जिसके लिए प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा नहीं राजी हुए। इसलिए फिल्म काम रुक गया है।
ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा की बातचीत नहीं बनी
Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक कृष 4 का काम आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म के बजट को लेकर ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा के बीच बातचीत हुई थी। लेकिन इस बातचीत से फिल्म को कोई फायदा नहीं हुआ। पहले ये फिल्म 2026 में शुरू होने वाली थी। लेकिन अब काम रुक गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि ऋतिक रोशन जो कृष 4 डायरेक्ट करने वाले हैं वो 500 करोड़ का बजट लेकर चल रहे थे। लेकिन प्रोडक्शन की तरफ से 350 करोड़ का ऑफर दिया गया था। ऋतिक और आदित्य के बीच इसी बात को लेकर सहमति नहीं बनी। फिल्म फिलहाल के लिए टल गई है। वहीं ऋतिक कई अन्य प्रोडक्शन हाउस के साथ भी बजट को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
ऋतिक और कृष का सफर
बता दें, फिल्म कोई मिल गया से कृष का सफर शुरू हुआ था। पहले दो पार्ट बन चुके हैं और अब तीसरे का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म को ऋतिक खुद डायरेक्ट भी करने वाले थे। लेकिन फिलहाल, बजट नहीं मिल पाने की वजह से कृष 4 पर काम रुक गया है। ऐसी भी रिपोर्ट्स है कि ऋतिक अब नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर सकते हैं। वो नए ऑफर और विचार कर रहे हैं। ऋतिक को आखिरी बार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म वॉर 2 में देखा गया था। लेकिन फिल्म ऑडियंस को खास पसंद नहीं आई। अब एक्टर के फैंस उन्हें नए प्रोजेक्ट्स में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी




