एक्टर्स जिन्होंने की सबसे ज्यादा फिल्में, इस एक्ट्रेस ने तो 2500 फिल्मों के साथ सबको धो डाला
आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने करियर में ज्यादा फिल्में की हैं। जानें इस लिस्ट में नंबर 1 पर कौनसा एक्टर या एक्ट्रेस हैं।

कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं। वहीं कुछ ऐसे एक्टर्स रहे हैं जिनकी परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें हर डायरेक्टर अपनी फिल्म में लेना चाहता था। अब हम आपको ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा मूवीज में काम किया है। इस लिस्ट में जो नंबर 1 पर हैं उन्होंने 2500 मूवीज में काम किया है और उनका नाम जानक आप हैरान हो जाओगे।
सुकुमारी
एक्ट्रेस सुकुमारी ने रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 दशक में 2500 से फिल्मों में काम किया है। सुकुमारी ने 1956 में अपने करियर की शुरुआत की थी और लास्ट मूवी उनकी 2019 में हुई थी। सुकुमारी ने मलयालम, हिंगी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, बंगाली और इंग्लिश मूवीज में काम किया है।
ब्रह्मानंदम
साउथ के पॉपुलर कॉमेडियन स्टार ब्रह्मानंदम ने अपने करियर में 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। ब्रह्मानंदम की कॉमेडी को काफी पसंद किया जाता है। ब्रह्मानंदम की कॉमिक टाइमिंग काफी जबरदस्त है।
शक्ति कपूर
शक्ति कपूर ने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। शक्ति ने अपने करियर में ज्यादातर विलन के रोल किए थे और उनके कई किरदार हिट भी रहे हैं।
ललिता पवार
ललिता पवार भी कई फिल्मों में विलन के किरदार में नजर आई हैं और उनके एक्सप्रेशन भी ऐसे होते थे कि रियल में लोग उन्हें वैम्प समझते थे। ललिता ने भी 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
अनुपम खेर
अनुपम खेर ने अपने करियर में 540 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अनुपम ना सिर्फ टैलेंटेड एक्टर हैं बल्कि वह अच्छे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं। अनुपम के किरदार काफी अलग होते हैं और क्रिटिकली उनके काम को काफी पसंद किया जाता है।
अरुणा ईरानी
अरुणा ईरानी ने भी 500 फिल्मों से ज्यादा में काम किया है। अरुणा ने अपने करियर में ज्यादातर वैम्प के रोल में किए हैं।
गुलशन ग्रोवर
गुलशन ग्रोवर ने भी अपने करियर में ज्यादातर नेगेटिव रोल किए हैं। उन्होंने अपने करियर में 400 से ज्यादा मूवीज में काम किया है।
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती जिन्हें डिस्को किंग कहा जाता है, उन्होंने अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्में की हैं।
अमरिश पुरी
अमरिश पुरी जिन्होंने विलन और पिता के कई किरदार निभाए हैं, उन्होंने अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
ओम पुरी
अमरिश पुरी के बाद ओम पुरी इस लिस्ट में आते हैं। ओम पुरी ने अपने करियर में 350 से ज्यादा मूवीज में काम किया है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


