लगान की 25वीं सालगिरह पर आमिर खान को सपोर्ट करने पहुंचे सेलेब्स, सलमान के लुक ने किया हैरान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आमिर खान की लगान फिल्म की 25वीं सालगिरह पर रखी गई पार्टी में कई सेलेब्स पहुंचे। इसमें सलमान खान का नया लुक देखने को मिला, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।

लगान की 25वीं सालगिरह पर आमिर खान को सपोर्ट करने पहुंचे सेलेब्स, सलमान के लुक ने किया हैरान

आमिर खान की फिल्म लगान को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस स्पेशल मौके पर स्पेशल पार्टी रखी गई जिसमें कई सेलेब्स नजर आए। करीना कपूर, आमिर और सलमान खान के साथ नजर आई हैं। इस दौरान सलमान के लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। सलमान के बिल्कुल शॉर्ट हेयर नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके साथ ब्लैक कलर की लेदर जैकेट और ब्लैक जीन्स पहनी है।

आमिर-सलमान के साथ करीना

तीनों स्टार्स ने साथ में पैपराजी के सामने साथ में पोज दिए। तीनों को साथ देखकर फैंस भी खुश हो गए। आमिर ने जहां ब्लू कलर की टी शर्ट और ब्लैक जींस पहनी थी। वहीं करीना ने पीच कलर का सूट। तीनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं। करीना ने आमिर और सलमान दोनों के साथ काम किया है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों एक्टर्स के साथ करीना की कैमिस्ट्री को पसंद किया गया है।

गर्लफ्रेंड के साथ आमिर

सलमान और करीना के साथ फोटो क्लिक करवाने के बाद फिर आमिर, गर्लफ्रेंड गौरी को साथ लेकर आए और फिर उनका हाथ पकड़कर फोटोज क्लिक करवाईं।

री रिलीज हो रही है लगान

बता दें कि लगान की 25वीं सालगिरह पर आशुतोष गोवारिकर, इस फिल्म को री रिलीज कर रहे हैं थिएटर में। मेकर्स ने हाल ही में ट्रेलर को री रिलीज किया था। यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। इतना ही नहीं इस फिल्म को अकादमी अवॉर्ड्स में बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म में नॉमिनेट भी किया गया था।

इतना ही नहीं लगान ने 49 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 8 ऑनर्स मिले थे। इसमें बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग फुल एंटरटेनमेंट भी शामिल है।

क्या थी लगान की स्टोरी

लगान की बात करें तो यह 1893 में भारत में ब्रिटिश कोलॉनियन शासन के दौर के आखिरी समय की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे किसान और गांव के लोग टैक्स और सूखे की मार से अंग्रेजों के सामने दबे रहते हैं। अब इस लगान से बचने के लिए गांव वालों और अंग्रेजों के बीच मैच होता है।

लगान साल 2001 में रिलीज हुई थी जिसे आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में आमिर के साथ ग्रेसी सिंह, रेचल शैले, पौल ब्लैकथ्रोन, सुहासिनि मुले, कुलभूषण खरबंदा, रघुबीर यादव, एके हंगल समेत कई स्टार्स थे।

वैसे बता दें कि सलमान की भी सुपरहिट फिल्म तेरे नाम की री रिलीज की भी 2 दिन पहले अनाउंसमेंट की गई है। तेरे नाम साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।