फोटो गैलरी

Hindi News चुनाव विधानसभा चुनावझारखंड में दिग्गजों की साख दांव पर, जानिए दोहपहर 1 बजे तक का हाल

झारखंड में दिग्गजों की साख दांव पर, जानिए दोहपहर 1 बजे तक का हाल

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 की मतगणना में आ रहे रूझान में कई दिग्गजों की साख दांव पर दिख रही है। दिन के 12.30 बजे तक पश्चिमी जमशेदपुर से मुख्यमंत्री रघुवर दास 771 वोट से पीछे चल रहे हैं। निर्दलिय सरयू...

झारखंड में दिग्गजों की साख दांव पर, जानिए दोहपहर 1 बजे तक का हाल
हिन्दुस्तान ब्यूरो।,रांची। Mon, 23 Dec 2019 01:24 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 की मतगणना में आ रहे रूझान में कई दिग्गजों की साख दांव पर दिख रही है। दिन के 12.30 बजे तक पश्चिमी जमशेदपुर से मुख्यमंत्री रघुवर दास 771 वोट से पीछे चल रहे हैं। निर्दलिय सरयू राय उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। हर राउंड की गणना में दोनों दिग्गज कभी आगे रह रहे हैं कभी पीछे।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव मतगणना रिजल्ट- जमशेदपुर पूर्वी सीट पर बड़ा उलटफेर

जेएमएम से हेमंत सोरेन अपने दोनों सीट दुमका और बरहेट से आगे चल रहे हैं। बरहेट में 8616 वोट और दुमका से 2463 वोट से आगे हैं। लेकिन दुमका सीट पर भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी और हेमंत सोरेन में कड़ा मुकाबला चल रहा है।  कोडरमा में शिक्षा मंत्री नीरा यादव राजद उम्मीदवार अमिताभ कुमार से 1452 वोट से पीछे चल रही हैं। चक्रधरपुर से जेएमएम के सुखराम उरांव 7621 वोट से लक्ष्मण गिलुआ को पीछे किए हुए हैं।

ये भी पढ़ें- रुझानों में BJP बहुमत से काफी पीछे, रघुवर बोले- हम ही बनाएंगे सरकार

धनवार सीट से बाबूलाल मरांडी इस बार अपनी साख बचाने की ओर अग्रसर हैं। इस सीट पर बाबूलाल 9416 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां से माले के वर्तमान विधायक राजकुमार यादव दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। बाघमारा से भाजपा के दुल्लू महतो, कांग्रेस के जलेश्वर महातो को 3691 वोट से पीछे किए हुए हैं। विश्रामपुर से मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी और निर्दलीय नरेश प्रसाद सिंह के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। फिलहाल नरेश प्रसाद सिंह ने चंद्रवंशी को 420 वोट से पीछे किया हुआ है।

पाइए देश-दुनिया की हर खबर सब सेपहले www.livehindustan.com पर। लाइव हिन्दुस्तान से हिंदी समाचार अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारा News App और रहें हर खबर से अपडेट।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें