फोटो गैलरी

Hindi News चुनाव विधानसभा चुनावJharkhand Election 2019 Results : जेएमएम कांग्रेस आरजेडी महागठबंधन के सीएम कैंडीडेट हेमंत सोरेन दुमका सीट पर बीजेपी की लुईस मरांडी से आगे

Jharkhand Election 2019 Results : जेएमएम कांग्रेस आरजेडी महागठबंधन के सीएम कैंडीडेट हेमंत सोरेन दुमका सीट पर बीजेपी की लुईस मरांडी से आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के अतिंम चरण के मतदान के बाद आज यानि 23 दिसंबर को दुमका विधानसभा सीट पर मतगणना चल रही है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। दुमका विधानसभा सीट से जेएमए के हेमंत...

Jharkhand Election 2019 Results : जेएमएम कांग्रेस आरजेडी महागठबंधन के सीएम कैंडीडेट हेमंत सोरेन दुमका सीट पर बीजेपी की लुईस मरांडी से आगे
लाइव हिन्दुस्तान टीम।,दुमका।Mon, 23 Dec 2019 03:57 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के अतिंम चरण के मतदान के बाद आज यानि 23 दिसंबर को दुमका विधानसभा सीट पर मतगणना चल रही है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। दुमका विधानसभा सीट से जेएमए के हेमंत सोरेन 49996 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर भारतीय जनता पार्टी के डॉ. लुईस मरांडी हैं, इन्हें यहां 47246 वोट अब तक मिले हैं। वोटों की गिनती में प्रत्याशियों के आगे-पीछे के रुझान व हार-जीत का अपडेट आपको यहां लगातार लाइव मिलेंगे। जीत-हार के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शाम तक पता चल जाएगा कि किस पार्टी की जीत होगी और कौन विधायक बनेगा।

ये भी पढ़ें- झारखंड:'5 ट्रिलियन में कितने जीरो?'वाले गौरव वल्लभ का क्या है हाल

हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर भाजपा के ही साइन माल्टो से 12374 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।  इस बार के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन में लड़े थे। साल 2009 में हेमंत सोरेन इस सीट से विधायक चुने गए थे। लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को भाजपा प्रत्याशी लुईस मरांडी से हार गए थे। लुईस इस बार भी इस सीट पर लगातार बढ़त बनाई हुई हैं। झारखंड में इस बार जेएमएम, कांग्रेस और राजद का महागठबंधन बहुमत के करीब पहुंचने में कामयाब रहा है।

पाइए देश-दुनिया की हर खबर सब सेपहले www.livehindustan.com पर। लाइव हिन्दुस्तान से हिंदी समाचार अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारा News App और रहें हर खबर से अपडेट।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें