फोटो गैलरी

Hindi News चुनाव विधानसभा चुनावझारखंड विधानसभा चुनाव 2019: गुमला सीट पर चुनाव सम्पन्न, 67.30% लोगों ने किया मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: गुमला सीट पर चुनाव सम्पन्न, 67.30% लोगों ने किया मतदान

झारखंड की 81 सीटों में से पहले चरण की 13 सीटों पर चुनाव सम्पन्न हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, गुमला सीट पर कुल 67.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि संकरी सड़कों वाले गुमला शहर के लोग आज...

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: गुमला सीट पर चुनाव सम्पन्न, 67.30% लोगों ने किया मतदान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 30 Nov 2019 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की 81 सीटों में से पहले चरण की 13 सीटों पर चुनाव सम्पन्न हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, गुमला सीट पर कुल 67.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि संकरी सड़कों वाले गुमला शहर के लोग आज भी आधारभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यहां जिला मुख्यालय होने के बावजूद बिजली और पानी की समस्या गंभीर है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों को सबसे अधिक इन्हीं सवालों का सामना करना पड़ेगा। भाजपा ने यहां से अपने विधायक शिवशंकर उरांव का टिकट काटकर मिसिर कुजूर को प्रत्याशी बनाया है।

प्रमुख उम्मीदवार
भाजपा-मिसिर कुजूर
झामुमो-भूषण तिर्की
झाविमो-राजमिल तिग्गा

कुल मतदान केंद्र-313
कुल मतदाता-2,19,191
पुरुष मतदाता-1,10,447
महिला मतदाता-1,08,744

राजनीतिक इतिहास
गुमला विधानसभा क्षेत्र में छह बार भाजपा, तीन बार कांग्रेस और दो बार जेएमएम ने जीत का परचम लहराया है। गुमला विधानसभा क्षेत्र के पहले विधायक1951 में सुकरु भगत बने, 1957 सुकरा उरांव, 1962 पुनई उरांव, 1967 रोपना उरांव, 1969 रोपना उरांव, 1972 बैरागी उरांव, 1977 जयराम उरांव, 1980 बैरागी उरांव, 1985 बैरागी उरांव, 1990 प्रो जितवाहन बड़ाईक, 1995 प्रो बेरनार्र्ड मज, 2000 में सुदर्शन भगत, 2005 भूषण तिर्की, 2009 कमलेश उरांव व 2014 में शिवशंकर उरांव विजयी रहे हैं। गुमला में भाजपा, जेएमएम और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होती रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें