फोटो गैलरी

Hindi News चुनाव विधानसभा चुनावझारखंड विधानसभा चुनाव 2019: बिशुनपुर सीट पर चुनाव सम्पन्न, 67.04% लोगों ने किया मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: बिशुनपुर सीट पर चुनाव सम्पन्न, 67.04% लोगों ने किया मतदान

झारखंड की बिशुनपुर विधानसभा सीट पर मतदान खत्म हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस सीट पर 67.04 प्रतिशत लोगों ने वोटिंग की है। पहाड़ियों और जंगलों के बीच स्थित बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र...

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: बिशुनपुर सीट पर चुनाव सम्पन्न, 67.04% लोगों ने किया मतदान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 30 Nov 2019 06:05 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की बिशुनपुर विधानसभा सीट पर मतदान खत्म हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस सीट पर 67.04 प्रतिशत लोगों ने वोटिंग की है। पहाड़ियों और जंगलों के बीच स्थित बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के बाशिंदे नक्सली आतंक के साये में जीने को अभिशप्त रहे हैं। दम तोडते उग्रवाद के बाद भी सुदूर गांवों के लोगों में डर व्याप्त है। एक फसली खेती के कारण यहां के लोगों को साल में छह महीने पलायन के लिए मजबूर होना पड़ता है। पिछली बार झामुमो से जीते विधायक चमरा लिंडा इस बार भी यहां से प्रत्याशी हैं।

प्रमुख उम्मीदवार
झामुमो-चमरा लिंडा
भाजपा-अशोक उरांव
झाविमो- महात्मा उरांव

कुल मतदान केंद्र-349
कुल मतदाता-2,33,015
पुरुष मतदाता-1,18,904
महिला मतदाता-1,14,108

बिशुनपुर विधानसभा सीट पर भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बीच सीधी टक्कर है। JMM के चमारा लिंडा बिशुनपुर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक हैं। 2014 में वह लगातार दूसरी बार यहां से विधायक चुने गए। हालांकि, इससे पहले वह राष्ट्रीय कल्याण पक्ष (RAKAP) के टिकट पर चुनाव जीते थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें