फोटो गैलरी

Hindi News चुनाव विधानसभा चुनावसर्वे: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे, राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त

सर्वे: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे, राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त

देश के तीन बड़े राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता अगले कुछ दिनों में नई सरकार का चयन करेगी। एबीपी न्यूज के लिए सीएसडीएस का सर्वे अनुमान बताता है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की...

सर्वे: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा आगे, राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त
हिटी,नई दिल्ली। Sun, 11 Nov 2018 03:34 AM
ऐप पर पढ़ें

देश के तीन बड़े राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता अगले कुछ दिनों में नई सरकार का चयन करेगी। एबीपी न्यूज के लिए सीएसडीएस का सर्वे अनुमान बताता है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार फिर बन सकती है, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान है। इन चुनावों का असर निश्चित ही अगले लोकसभा चुनाव पर भी होगा। इन्हीं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता का भी पता चलेगा।

मध्य प्रदेश : पहली पसंद शिवराज सिंह
मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटों पर 28 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 11 दिसंबर को घोषित होंगे। सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा बहुमत का आंकड़ा छू सकती है। मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान नंबर वन पर बरकरार हैं। 37 प्रतिशत लोग शिवराज को तो 24 प्रतिशत लोग ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बता रहे हैं। जबकि, मात्र 10 फीसदी ने ही कमलनाथ को अपनी पसंद बताया।

 

छत्तीसगढ़ : रमन सिंह लोकप्रिय में आगे
सर्वे के मुताबिक अजीत जोगी का गठबंधन कांग्रेस के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। उन्हें 15 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। इस वजह से भाजपा फिर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। अजीत जोगी के गठबंधन को महज 4 सीटें मिल सकती हैं। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री रमन सिंह 40 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। हालांकि, 20 प्रतिशत लोगों ने अजीत जोगी अपनी पसंद बताया। वहीं, 14 प्रतिशत लोगों ने भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताया।

 

राजस्थान : कांग्रेस बहुमत के करीब
सर्वे के मुताबिक कांग्रेस के लिए राजस्थान से खुशखबरी है। सीटों के लिहाज से कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। वोट शेयर में भाजपा और कांग्रेस के बीच 4 प्रतिशत का अंतर है। लेकिन, लोकप्रियता के पैमाने पर मुख्यमंत्री के रूप में वसुंधरा राजे अभी भी 32 प्रतिशत के साथ नंबर वन बनी हुई हैं। उनके बाद कांग्रेस के अशोक गहलोत 26 प्रतिशत, तो कांग्रेस के ही सचिन पायलट 14 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं।

विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
 

तीनों राज्यों का इंफो मैटर

मध्य प्रदेश

किसे कितने प्रतिशत वोट?
कुल- 230 सीट
भाजपा- 41%
कांग्रेस- 40%
अन्य- 19%

किसे कितनी औसत सीटें?
कुल- 230 सीट
भाजपा- 116 सीट
कांग्रेस- 105 सीट
अन्य- 9 सीट

मौजूदा सीटें
भाजपा - 166 (1 अन्य) सत्तापक्ष
कांग्रेस - 57 (6 अन्य) विपक्ष
---------------------

छत्तीसगढ़
किसे कितने वोट ?
कुल- 90 सीटें
भाजपा- 43%
कांग्रेस- 36%
जोगी गठबंधन - 15%

किसे कितनी औसत सीट
कुल- 90 सीट
भाजपा- 56 सीट
कांग्रेस- 25 सीट
जोगी गठबंधन - 4 सीट

मौजूदा सीटें
भाजपा - 49 सत्तापक्ष
कांग्रेस - 39 (2 अन्य) विपक्ष
----------------------

राजस्थान
कुल- 200 सीटें
भाजपा- 41%
कांग्रेस- 45%
अन्य - 14%

किसे कितनी औसत सीट
भाजपा- 84 सीटें
कांग्रेस- 110 सीटें
अन्य - 6 सीटें

मौजूदा सीटें
भाजपा - 160 (1 अन्य) सत्तापक्ष
कांग्रेस - 25 (11 अन्य) विपक्ष

--------------------------------- 

प्रधानमंत्री मोदी का काम कैसा?
बहुत अच्छा मानने वाले
मध्य प्रदेश - 25%
छत्तीसगढ़ - 18%
राजस्थान - 34%

मोदी की लोकप्रियता ?
मध्य प्रदेश - 39%
छत्तीसगढ़ - 48 %
राजस्थान- 52%

राहुल की लोकप्रियता ?
मध्य प्रदेश - 33%
छत्तीसगढ़ - 28 %
राजस्थान - 18%
----------------------------- 

क्या कहता है इंडिया टुडे पीएसई सर्वे
मध्य प्रदेश

- 42 फीसदी मतदाता मौजूदा भाजपा सरकार के पक्ष में
- 40 फीसदी ने माना कि सरकार बदलनी चाहिए

राजस्थान
- 43 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि सरकार बदलनी चाहिए
- 39 फीसदी ने वसुंधरा की भाजपा सरकार पर भरोसा जताया

छत्तीसगढ़ 
- 43 फीसदी मतदाता रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार चाहते हैं
- 41 फीसदी ने कहा कि सरकार बदली जानी चाहिए

तेलंगाना
-43 फीसदी मतदाताओं ने के. चंद्रशेखर राव को पुनः मुख्यमंत्री चुनने की बात कही
- 25 फीसदी ने कांग्रेस के एन. उत्तम रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही

ये भी पढ़ें: सत्ता संग्राम: भाजपा ने हर राज्य के लिए बनाई अलग प्रचार रणनीति

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें