Tamil Nadu Election Result 2021 Live Updates: दस साल बाद खत्म हो सकता है DMK का वनवास, शुरुआती रुझानों में पूर्ण बहुमत

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Tamil Nadu Election Result 2021 Live Updates: पिछले दस साल से सत्ता में काबिज एआईडीएमके शुरूआती रुझानों में पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। ताजा रुझानों में डीएमके 127 और एआईडीएमके को 103 सीटों पर बढ़त...

Tamil Nadu Election Result 2021 Live Updates: दस साल बाद खत्म हो सकता है DMK का वनवास, शुरुआती रुझानों में पूर्ण बहुमत

Tamil Nadu Election Result 2021 Live Updates: पिछले दस साल से सत्ता में काबिज एआईडीएमके शुरूआती रुझानों में पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। ताजा रुझानों में डीएमके 127 और एआईडीएमके को 103 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अगर यही रुझान चुनावी परिणाम में तब्दील हुए तो 10 साल बाद डीएमके की सत्ता में वापसी होगी। पिछ्ले कई दशकों के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव था जिसमें तमिलनाडु के दो दिग्गज नेता करुणानिधि और जयललिता सम्मिलित नहीं थे। करुणानिधि 2018 और जयललिता की मृत्यु 2016 में हुई थी। 

2016 में जयललिता के नेतृत्व में एआईडीएमके ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार पार्टी पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। पिछली बार अपना खाता भी नहीं खोल सकी बीजेपी इस बार 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एमके स्टालिन, मुख्यमंत्री ई पलानी स्वामी अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

 

कितने चरणों में हुए थे चुनाव 

तमिलनाडु एक बड़ा राज्य है। 234 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में 6 अप्रैल को सिर्फ एक चरण में मतदान हुआ था। जिस भी पार्टी को 118 सीटों पर जीत मिलेगी वह यहां सरकार बना लेगी। तमिलनाडु में इस बार 72.78% मतदान हुआ था। 2016 के विधानसभा चुनाव में यहां 73.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

कांग्रेस 25 तो भाजपा 20 सीटों पर अजमा रही है अपनी किस्मत 

तमिलनाडु जैसे बड़े राज्य में दोनों राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस क्षेत्रिय दल के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। केन्द्र में सरकार चला रही भाजपा 20 सीटें पर तो कांग्रेस 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जयललिता और एम करूणानिधि की अनुपस्थिति में दोनों राष्ट्रीय दलों आज के चुनावी नतीजों से काम उम्मीदें हैं। 

किस पार्टी के कितने उम्मीदवार 

एनडीए गठबंधन में एआईडीएमके 179 सीट और बीजेपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं यूपीए गठबंधन में डीएमके 173 और कांग्रेस 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दोनों ही गठबंधन में बची हुई सीटें सहयोगी दलों के खाते में गई है। शशिकला के भतीजे की पार्टी अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम 161 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं कमल हसन की पार्टी मक्कल निधि माइम 142 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

2016 के नतीजे 

तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) और भाजपा गठबंधन का मुकाबला द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) और कांग्रेस गठबंधन से है। 2016 चुनाव में एआईडीएमके को 134 सीटों पर जीत हासिल हुई थी तो डीएमके ने 89 सीटों पर कब्जा जमाया था। कांग्रेस को 8 सीटें मिली थीं। भाजपा का पिछले विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुला था। 

क्या कहते हैं एक्जिट पोल्स नतीजे 

तमिलनाडु में सभी एग्जिट पोल्स में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन को बंपर सीटें मिलने का अनुमान है। एबीपी-सी वोटर के सर्वे में डीएमके गठबंधन को 160 से 172 सीटें मिलने का अनुमान है और एआईएडीएमके को 58 से 70 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं रिपब्लिक-सीएनएक्स के सर्वे में भी डीएमके-कांग्रेस को 160 से 170 सीटें मिलने का अनुमान है और एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन को 58 से 68 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। टुडेज चाणक्य के सर्वे में भी डीएमके को 164 से 186 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा एआईएडीएमके-बीजेपी को 46 से 68 सीटें मिल सकती हैं।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।