विज्ञापन देकर सनसनी मचाने वाली पुष्पम प्रिया को दो सीटों पर मिले 748 वोट
खुद को बिहार के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी बिस्फी और बांकीपुर विधानसभा सीटों से अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगी। शुरुआती रुझानों में वह काफी पिछड़ती नजर आ रही...
खुद को बिहार के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी बिस्फी और बांकीपुर विधानसभा सीटों से अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगी। शुरुआती रुझानों में वह काफी पिछड़ती नजर आ रही हैं। पुष्पम प्रिया ने एक साल पहले हिंदी-अंग्रेजी के तमाम बड़े अखबारों के पहले पन्ने पर फुल पेज विज्ञापन दिया था और इसमें उन्होंने खुद को बिहार के सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था।
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ने वाली पुष्पम प्रिया की सोशल इंजीनियरिंग बिहार की राजनीति के पिच पर फेल हो गई। उन्होंने अपनी पार्टी की तरफ से डॉक्टरों, इंजीनियरों, समाजसेवियों, शिक्षकों, प्रोफेसरों और किसानों को टिकट दिया था। बता दें पुष्पम प्रिया जदयू के एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी हैं
अब तक दो सीटों से केवल 748 वोट मिले
प्लूरल्स पार्टी से चुनाव लड़ रहीं पुष्पम प्रिया को बिस्फी से 9 राउंड के बाद केवल 246 वोट ही मिले हैं, जबकि बांकीपुर से 4 राउंड के बाद उन्हें केवल 502 मत मिले हैं। बता दें पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिस्फी और बांकीपुर से पर्चा भरा था। दोनों ही सीटों पर उनके दावों की हवा निकलती नजर आ रही है।
बांकीपुर सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा और भाजपा के नितिन नवीन के बीच टक्कर चल रही है, जिसमें नवीन आगे हैं। वहीं बिस्फी सीट पर सबसे आगे भाजपा के हरिभूषण ठाकुर 'बचोल' चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर आरजेडी के फैयाज अहमद हैं।
बिस्फी विधानसभा
पहला राउंड: पुष्पम प्रिया को केवल 15 वोट मिले हैं। बीजेपी के हरिभूषण ठाकुर को 2782 और राजद के फैयाज अहमद को 1281 वोट मिले
दूसरा राउंड
अभ्यर्थी | दल का नाम | पिछले राउंड (ई.वी.एम. मत) | वर्तमान राउंड (ई.वी.एम. मत) | कुल |
डॉ० फैयाज अहमद | राष्ट्रीय जनता दल | 1281 | 2102 | 3383 |
हरीभूषण ठाकुर बचोल | भारतीय जनता पार्टी | 2782 | 2759 | 5541 |
पुष्पम प्रिया | द प्लुरल्स पार्टी | 15 | 34 | 49 |
तीसरा राउंड
अभ्यर्थी | दल का नाम | पिछले राउंड (ई.वी.एम. मत) | वर्तमान राउंड (ई.वी.एम. मत) | कुल |
डॉ० फैयाज अहमद | राष्ट्रीय जनता दल | 3383 | 2053 | 5436 |
हरीभूषण ठाकुर बचोल | भारतीय जनता पार्टी | 5541 | 2638 | 8179 |
पुष्पम प्रिया | द प्लुरल्स पार्टी | 49 | 27 | 76 |
चौथा राउंड
अभ्यर्थी | दल का नाम | पिछले राउंड (ई.वी.एम. मत) | वर्तमान राउंड (ई.वी.एम. मत) | कुल |
डॉ० फैयाज अहमद | राष्ट्रीय जनता दल | 5436 | 1853 | 7289 |
हरीभूषण ठाकुर बचोल | भारतीय जनता पार्टी | 8179 | 2971 | 11150 |
पुष्पम प्रिया | द प्लुरल्स पार्टी | 76 | 32 | 108 |
पांचवां राउंड
अभ्यर्थी | दल का नाम | पिछले राउंड (ई.वी.एम. मत) | वर्तमान राउंड (ई.वी.एम. मत) | कुल |
डॉ० फैयाज अहमद | राष्ट्रीय जनता दल | 7289 | 1807 | 9096 |
हरीभूषण ठाकुर बचोल | भारतीय जनता पार्टी | 11150 | 2739 | 13889 |
पुष्पम प्रिया | द प्लुरल्स पार्टी | 108 | 21 | 129 |
छठा राउंड
अभ्यर्थी | दल का नाम | पिछले राउंड (ई.वी.एम. मत) | वर्तमान राउंड (ई.वी.एम. मत) | कुल |
डॉ० फैयाज अहमद | राष्ट्रीय जनता दल | 9096 | 1407 | 10503 |
हरीभूषण ठाकुर '' बचोल '' | भारतीय जनता पार्टी | 13889 | 3775 | 17664 |
पुष्पम प्रिया | द प्लुरल्स पार्टी | 129 | 57 | 186 |
सातवां राउंड
अभ्यर्थी | दल का नाम | पिछले राउंड (ई.वी.एम. मत) | वर्तमान राउंड (ई.वी.एम. मत) | कुल |
डॉ० फैयाज अहमद | राष्ट्रीय जनता दल | 10503 | 3091 | 13594 |
हरीभूषण ठाकुर '' बचोल '' | भारतीय जनता पार्टी | 17664 | 1706 | 19370 |
पुष्पम प्रिया | द प्लुरल्स पार्टी | 186 | 25 | 211 |
आठवां राउंड
अभ्यर्थी | दल का नाम | पिछले राउंड (ई.वी.एम. मत) | वर्तमान राउंड (ई.वी.एम. मत) | कुल |
डॉ० फैयाज अहमद | राष्ट्रीय जनता दल | 13594 | 4184 | 17778 |
हरीभूषण ठाकुर '' बचोल '' | भारतीय जनता पार्टी | 19370 | 1769 | 21139 |
पुष्पम प्रिया | द प्लुरल्स पार्टी | 211 | 32 | 243 |
बांकीपुर विधानसभा
पहला राउंड: पुष्पम प्रिया को यहां केवल 121 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के नीतिन नवीन को 2385 और दूसरे स्थान पर चल रहे कांग्रेस के लव सिन्हा को 1097 वोट मिले
दूसरा राउंड
अभ्यर्थी | दल का नाम | पिछले राउंड (ई.वी.एम. मत) | वर्तमान राउंड (ई.वी.एम. मत) | कुल |
नितिन नवीन | भारतीय जनता पार्टी | 2385 | 2205 | 4590 |
लव सिन्हा | इंडियन नेशनल काँग्रेस | 1097 | 367 | 1464 |
पुष्पम प्रिया | द प्लुरल्स पार्टी | 121 | 136 | 257 |
तीसरा राउंड
अभ्यर्थी | दल का नाम | पिछले राउंड (ई.वी.एम. मत) | वर्तमान राउंड (ई.वी.एम. मत) | कुल |
नितिन नवीन | भारतीय जनता पार्टी | 4590 | 1970 | 6560 |
लव सिन्हा | इंडियन नेशनल काँग्रेस | 1464 | 362 | 1826 |
पुष्पम प्रिया | द प्लुरल्स पार्टी | 257 | 132 | 389 |