फोटो गैलरी

Hindi News चुनावMP election results (एमपी इलेक्शन रिजल्ट): परिणाम आज, जानिए वो सभी बातें जो हैं अहम

MP election results (एमपी इलेक्शन रिजल्ट): परिणाम आज, जानिए वो सभी बातें जो हैं अहम

मध्य प्रदेश (MP election result 2018) की सभी 230 सीटों पर वोटिंग 28 नवंबर को हुई थी। कुल 5.04 करोड़ मतदाताओं में से 74.85% वोटर्स ने अपने मतों का इस्तेमाल किया था। अब राज्य के चुनावी नतीजों का ऐलान...

MP election results (एमपी इलेक्शन रिजल्ट): परिणाम आज, जानिए वो सभी बातें जो हैं अहम
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 11 Dec 2018 06:13 AM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश (MP election result 2018) की सभी 230 सीटों पर वोटिंग 28 नवंबर को हुई थी। कुल 5.04 करोड़ मतदाताओं में से 74.85% वोटर्स ने अपने मतों का इस्तेमाल किया था। अब राज्य के चुनावी नतीजों का ऐलान आज (11 दिसंबर) होगा। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। वहीं, अन्य चार राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना के परिणाम भी आज आएंगे।

इस बार मध्य प्रदेश में हुई वोटिंग पिछले बार (72.13%) से अधिक थी। राज्य में वोटिंग के लिए कुल 65,341 मतदान केंद्र बनाए गए थे जोकि साल 2013 के 53, 896 की संख्या से अधिक थे।

ये भी पढ़ें: राजस्थान चुनाव 2018: नतीजे कल, जानें इससे जुड़ी सभी अहम बातें

इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 2899 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इन उम्मीदवारों में 250 महिला उम्मीदवार, पांच उम्मीदवार थर्ड जेंडर हैं। भिंड जिले के महगांव सीट पर सबसे अधिक 34 और पन्ना जिले की गुन्नौर सीट पर सबसे कम 4 उम्मीदवार मैदान में थे। राज्य की 230 सीटों में से 47 सीटें एसटी और 35 एससी के लिए रिजर्व हैं।

मध्य प्रदेश में प्रमुख तौर पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच में मुकाबला है। वहीं, पिछली तीन बार से सरकार बीजेपी बना रही है। साल 2013 में बीजेपी ने 165 सीटों पर कब्जा किया था। यह पिछले चुनाव के मुकाबले 22 सीटें अधिक थीं। इसके साथ ही पार्टी का वोट शेयर 44.88% था। वहीं, कांग्रेस के हिस्से में 36.38% वोट शेयर के साथ 58 सीटें आई थीं। बसपा को सिर्फ चार सीटों से संतोष करना पड़ा था।

इस बार बीजेपी ने सभी 230 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं लेकिन कांग्रेस ने 229 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। एक जतकारा की सीट शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल को दी है। इसके अतिरिक्त बसपा 227 और सपा 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी।

ये भी पढ़ें: शिवराज का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, काउंटिंग के दौरान कर सकती है कुछ 'ऐसा

यहां पढ़ें 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें