फोटो गैलरी

Hindi News चुनावElection results 2018: जीत के बाद भी बोले राहुल गांधी, EVM पर सवाल बरकरार, जानिए 10 खास बातें

Election results 2018: जीत के बाद भी बोले राहुल गांधी, EVM पर सवाल बरकरार, जानिए 10 खास बातें

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम और रुझान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मंगलवार देर शाम मीडिया से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कहा की यह जीत जनता की है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है। ईवीएम पर पूछे गए प्रश्न पर राहुल...

Election results 2018: जीत के बाद भी बोले राहुल गांधी, EVM पर सवाल बरकरार, जानिए 10 खास बातें
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीम Tue, 11 Dec 2018 08:45 PM
ऐप पर पढ़ें

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम और रुझान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मंगलवार देर शाम मीडिया से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कहा की यह जीत जनता की है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है। ईवीएम पर पूछे गए प्रश्न पर राहुल गांधी ने कहा  कि उस पर तो अभी भी सवाल बरकरार है। ईवीएम के एक चिप से चुनाव परिणाम को प्रभावित किया जा सकता है। उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी सरकार जीत नहीं पाएगी। पत्रकारों से बातचीत करते समय राहुल गांधी के साथ कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, अहमद पटेल, आनंद शर्मा भी थे।   

ये भी पढ़ें: LIVE: मध्य प्रदेश में रहेगा शिवराज का राज या आएगी कांग्रेस की सरकार, फंसा पेंच

जानिए कांग्रेस अध्यक्ष की प्रेस कांफ्रेंस की दस बड़ी बातें:

1- राहुल गांधी ने जनता औऱ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। तेलंगाना-मिजोरम में हमारी हार हुई है, वहां जीतने वाले दलों को बधाई। 

2- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हमने बीजेपी को हराया। एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने जो काम जनता के लिए किया, उसके लिए धन्यवाद देता हूं। अब बदलाव का समय है।

3- यह जीत युवाओं और किसानों की जीत है। पीएम मोदी देश से किए अपने वादे नहीं निभा पाए। 

4- सपा-बसपा से चुनाव पूर्व गठबंधन की बात बनी नहीं। लेकिन विचारधारा के स्तर पर कोई समस्या नहीं है।

5- ईवीएम के एक चिप से चुनाव परिणाम प्रभावित किया जा सकता है। बीजेपी की वादाखिलाफी और नोटबंदी जैसे फैसलों से इन प्रदेशों की जनता नाराज हैं। 

6- राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। बीजेपी के विचारधारा के खिलाफ लड़ेंगे, किसी को भारतमुक्त नहीं करेंगे।

7- कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे पर राहुल गांधी बोले कि मुख्यमंत्री का चुनाव को बड़ा मुद्दा नहीं है, हम इसे बहुत आसानी से कर लेंगे। 

8- यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं और छोटे दुकानदार की है। अब हम जो विजन देने वाले हैं उन पर हम काम शुरू करेंगे।

9- यह बहुत स्पष्ट है कि देश के लोगों में यह भावना है कि मोदी ने जो वादे किये थे वो पूरे नहीं हुए। यह स्पष्ट सन्देश है कि मोदी और भाजपा जो कर रहे हैं उससे जनता खुश नहीं है।

10- युवाओं के भविष्य के बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने रोजगार का जो वादा किया था, वो टूट गया है। किसानों में भी यही भावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें