फोटो गैलरी

Hindi News चुनावElection results 2018: सिर्फ 3 वोटों से हार गया कांग्रेस का यह उम्मीदवार

Election results 2018: सिर्फ 3 वोटों से हार गया कांग्रेस का यह उम्मीदवार

Election results 2018: मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार ललछनदामा राल्ते ने कांग्रेस के आर.एल. पियनमाविया को महज तीन मतों से पराजित किया। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में पियनमाविया 1371 मतों...

Election results 2018: सिर्फ 3 वोटों से हार गया कांग्रेस का यह उम्मीदवार
आइजोल, एजेंसीTue, 11 Dec 2018 07:09 PM
ऐप पर पढ़ें

Election results 2018: मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार ललछनदामा राल्ते ने कांग्रेस के आर.एल. पियनमाविया को महज तीन मतों से पराजित किया। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में पियनमाविया 1371 मतों के अंतर से जीते थे।  

आईएएनएस के अनुसार, विधानसभा चुनाव में दो अन्य उम्मीदवारों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 100 से कम मतों के अंतर से पराजित किया है। मिजो नेशनल फ्रंट के लावमावमा टोचांग ने निर्दलीय उम्मीदवार लालरिनपुई को 72 मतों से पराजित किया। इसी तरह मिजो नेशनल फ्रंट के सी. लालरिनसांगा ने कांग्रेस के चालरोसांगा राल्ते को 77 मतों से पराजित किया। 

बता दें कि मिजोरम में करीब 10 साल के अंतराल के बाद मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने सत्ता में वापसी की है। प्रदेश की 40 सदस्यीय विधानसभा में एमएनएफ ने अंतिम जानकारी तक 24 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और दो अन्य पर वह आगे चल रही है। कांग्रेस को इन चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा। मिजोरम चुनावों के नतीजे आने के साथ ही पूर्वोत्तर के सातों राज्यों में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई है। 

ये भी पढ़ें: LIVE: नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस का आखिरी किला ढहा, छत्तीसगढ़-राजस्थान में आगे, MP में सस्पेंस

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें