फोटो गैलरी

Hindi News चुनावविधानसभा चुनाव 2018: बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को सीधे फोन करते हैं राहुल गांधी

विधानसभा चुनाव 2018: बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को सीधे फोन करते हैं राहुल गांधी

किसी छोटे से कस्बे में राहुल गांधी की चुनावी रैली से कुछ घंटे पहले वहां के एक अदने से कांग्रेस कार्यकर्ता का मोबाइल बज उठता है। उसपर दूसरी तरफ से सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुखातिब हैं। वे...

विधानसभा चुनाव 2018: बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को सीधे फोन करते हैं राहुल गांधी
नई दिल्ली। सौभद्र चटर्जीFri, 16 Nov 2018 05:05 PM
ऐप पर पढ़ें

किसी छोटे से कस्बे में राहुल गांधी की चुनावी रैली से कुछ घंटे पहले वहां के एक अदने से कांग्रेस कार्यकर्ता का मोबाइल बज उठता है। उसपर दूसरी तरफ से सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुखातिब हैं। वे कार्यकर्ता का हाल चाल पूछने के बाद रैली में उससे आने और चुनावी तैयारी के बारे में पूछ लेते हैं। यह सब कुछ किसी पार्टी कार्यकर्ता के लिए खास हो जाता है। 

पिछले दो माह से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अलग अलग राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रचार करने जा रहे हैं। इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं के सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। ये सब कुछ संभव बनाया है कांग्रेस के आईटी सेल के विद्या साफ्टवेयर ने। कांग्रेस के दिल्ली स्थित अकबर रोड मुख्यालय में चुनावी राज्यों के सभी विधान सभा क्षेत्र के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के नाम मोबाइल नंबर जैसे डाटा संग्रहित किए गए हैं। इसकी मदद से कांग्रेस अध्यक्ष अपने दौरे में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हैं। इसके पीछे पार्टी के डाटा एनालिसिस विभाग के प्रमुख प्रवीन चक्रवर्ती का दिमाग है। वे चुनावी राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना के हर बूथ से जुड़े कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में हैं। इन बूथों की संख्या 1.72 लाख के करीब है। 

प्रधानमंत्री आजकल अपने भाषण में भ्रष्टाचार की बात नहीं करते: राहुल

पिछले दो महीने में डाटा टीम ने जियो टैगिंग के सहारे हर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर को टैग किया है। राहुल गांधी किसी भी क्षेत्र में जाने से पहले अपने मोबाइल में संबंधित क्षेत्र की तलाश कर कई कार्यकर्ताओं से सीधे बात करते हैं। कई कार्यकर्ताओं को तो यह सपने जैसा लगता है कि राहुल गांधी ने उन्हें सीधा फोन किया है।

भाजपा के सेलफोन प्रमुख : टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर भाजपा ने भी हर बूथ पर एक सेल फोन प्रमुख बनाया है। उसे एक स्मार्ट फोन दिया गया है। वह प्रमुख सभी इलाके के कार्यकर्ताओं को ह्वाट्सएप पर पार्टी से जुड़े संदेश भेजता रहता है। 

Rajasthan Election 2018: कांग्रेस ने जारी की 152 उम्मीदवारों की लिस्ट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें