फोटो गैलरी

Hindi News चुनावbhopal election result 2018: भोपाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट से जुड़ी जानकारी यहां देखें

bhopal election result 2018: भोपाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट से जुड़ी जानकारी यहां देखें

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी है। भोपाल ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। यहां तीन विधानसभा सीटें हैं। मध्य प्रदेश की भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट भोपाल जिले के अंतर्गत आती है। यह राज्य की हाई...

bhopal election result 2018: भोपाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट से जुड़ी जानकारी यहां देखें
भोपालTue, 11 Dec 2018 01:15 PM
ऐप पर पढ़ें

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी है। भोपाल ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। यहां तीन विधानसभा सीटें हैं।

मध्य प्रदेश की भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट भोपाल जिले के अंतर्गत आती है। यह राज्य की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां के विधायक उमाशंकर गुप्ता शिवराज कैबिनेट में मंत्री हैं। इस सीट पर ज्यादातर बीजेपी का ही कब्जा रहा है। शिवराज कैबिनेट में कद्दावर मंत्री उमाशंकर गुप्ता बीते 15 सालों से यहां चुनाव जीत रहे हैं। इस सीट पर अधिकांश समय बीजेपी का ही कब्जा रहा है। परिसीमन से पहले 1998 में कांग्रेस के पीसी शर्मा ने यहां कांग्रेस का झंडा लहराया था लेकिन उसके बाद से सीट पर कमल ही खिला है।

भोपाल उत्तर की इस सीट पर से बीजेपी उम्मीदवार फातिमा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया। एक उम्मीदवार के चुनावी कार्यालय में सीएम का आना ही इस सीट की अहमियत बता देता है। इस सीट का महत्व इसलिए है कि यहां कांग्रेस और बीजेपी, दोनों के उम्मीदवार मुस्लिम हैं। बीजेपी की अकेली मुस्लिम प्रत्याशी फातिमा के सामने यहां पांच बार के विधायक आरिफ अकील मैदान में हैं। इस क्षेत्र में लगभग 50 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं। पिछली बार भोपाल जिले में एकमात्र यही सीट थी, जिसे जीतने में कांग्रेस सफल रही थी।

भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र से 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सुरेंद्र नाथ सिंह ने चुनाव जीता था। उन्होनें कांग्रेस के उम्मीदवार आरिफ मसुद को हराया था। वहीं 2008 के चुनाव में भी यहां से बीजेपी के ही टिकट पर चुनाव पर चुनाव लड़ रहे विश्वास सारंग ने जीत हासिल की थी। 2008 के चुनाव में बीजेपी के धुर्व नारायण सिंह ने कांग्रेस के नासिर इस्लाम को चुनावी मैदान में हराया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें