बदल रहा हवा का रुख, मोदी पूर्व प्रधानमंत्री होने वाले हैं; ममता बनर्जी की भविष्यवाणी

May 29, 2024 06:52 am ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share

कोलकाता में चुनावी रैली के दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया है कि हवा का रुख तेजी से बदल रहा है और मोदी आने वाले दिनों में पूर्व पीएम होने वाले हैं।

बदल रहा हवा का रुख, मोदी पूर्व प्रधानमंत्री होने वाले हैं; ममता बनर्जी की भविष्यवाणी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब सिर्फ सातवें चरण का मतदान बचा है। इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी समेत 904 दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। 1 जून को पश्चिम बंगाल की 9 सीटों के लिए भी वोटिंग की जानी है। बंगाल में एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी का दावा है कि भाजपा को चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा सीटें बंगाल से ही आ रही हैं। मोदी ने मंगलवार को भविष्यवाणी की कि बंगाल में भाजपा को पहली बार इतनी सीट मिलने जा रही हैं, जो अभी तक नहीं मिली। हालांकि मोदी के दावों से उलट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि हवा का रुख बदल रहा है और मोदी कुछ ही दिनों में पूर्व प्रधानमंत्री होने वाले हैं।

कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के जवाब में ममता बनर्जी ने शहर में दो रोड शो किए। एक पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले और दूसरा मोदी के कार्यक्रम के बाद। मंगलवार को दक्षिण कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भविष्यवाणी की कि कुछ ही दिनों में नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री बन जाएंगे क्योंकि हवा का रुख बदल रहा है। उन्होंने पीएम मोदी पर चक्रवात रेमल से पहले और बाद में बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए केंद्र के प्रयासों को "झूठा" कहा। ममता ने दावा किया कि यह उनकी ही सरकार थी जिसने चक्रवात में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए कदम उठाए।

दिल्ली से चक्रवात पर नजर रख रहे मोदी?
उन्होंने कहा, "आज प्रधानमंत्री ने कहा कि वे दिल्ली से चक्रवात पर नज़र रख रहे हैं। क्या एक प्रधानमंत्री को इतना झूठ बोलना शोभा देता है? झूठ बोलना किसी का संवैधानिक अधिकार नहीं है। मैं उनसे आग्रह करती हूं कि वे अपनी कही बात पर फिर से विचार करें। एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) एक केंद्रीय टीम है, लेकिन राज्य सरकार इसकी सेवाओं का लाभ उठाने का खर्च वहन करती है... उन्हें देश के बारे में कितना पता है?"

बहस करने के लिए गुजरात आने को भी तैयार
उन्होंने कहा कि देश में हवा का रुख बदल रहा है और यह मैं ही हूं जो इस दिशा में ध्यान दिलाने वाली पहली शख्स हूं। ममता ने कहा, "वह (मोदी) अब इंटरव्यू दे रहे हैं। पिछले 10 सालों में उन्होंने कभी किसी पत्रकार को कोई इंटरव्यू नहीं दिया, क्योंकि सवाल और जवाब पहले से लिखे होते हैं। यही कारण है कि मैंने हम दोनों के बीच सार्वजनिक बहस की मांग की। अगर वह चाहें तो मैं गुजरात भी आने को तैयार हूं। प्रेस हमसे खुलकर सवाल कर सकती है। मैं देखना चाहती हूं कि वह देश को कितना जानते हैं और उससे कितना प्यार करते हैं?" 

बंगाल को बदनाम करने में कसर नहीं छोड़ी
उन्होंने एक बार फिर आरोप लगाया कि "पीएम मोदी ने कहा था 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा'। लेकिन अब उन्होंने सब कुछ खा लिया है और इस प्रक्रिया में देश के साथ-साथ नागरिकों, संविधान और सार्वजनिक क्षेत्र को भी बेच दिया है।" ममता ने कहा, "उनके और उनकी टीम के पास हर चीज के लिए एक योजना है। भाजपा ने संदेशखाली साजिश को चुनावी मुद्दा बनाने और पश्चिम बंगाल को बदनाम करने के लिए हमारी माताओं और बहनों को अपमानित किया... हम अपनी महिलाओं के प्रति इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

80 हजार की मशरूम खाते हैं मोदी
उन्होंने कहा, "जब तेजस्वी यादव मछली खा रहे थे, तो प्रधानमंत्री ने इसकी आलोचना की... क्या लोगों को मशरूम खाना चाहिए? आज मुझे पता चला कि प्रधानमंत्री ताइवानी मशरूम खाते हैं, उसकी कीमत 80,000 रुपये है। उनके भोजन पर 4 लाख रुपये खर्च हुए हैं। मुझे उनके महंगे भोजन खाने से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन वह अन्य लोगों को उनकी पसंद का भोजन खाने से क्यों रोकते हैं? क्या बंगालियों को उनकी मछली और चावल खाने से वंचित कर दिया जाएगा?"

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।