Lok Sabha Election Results Update: ताजा रुझानों में इंडिया गठबंधन की लंबी छलांग, NDA से अब थोड़ा ही पीछे; जानें डेटा
Lok Sabha Election Results: देशभर के सभी मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना केंद्र परिसर के बाहर स्थानीय पुलिस मौजूद है।

सात चरणों में हुए लोकसभा चुनावों में मतों की गिनती जारी गई है। ताजा रुझानों के मुताबिक केंद्र की सत्ताधारी भाजपा की अगुवाई वाला गठबंधन एनडीए INDIA अलायंस से बहुत आगे चल रहा है। हालांकि, कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया अलायंस ने तेजी से कवर किया है और अपना प्रदर्शन बेहतर किया है।मतगणना के शुरुआती रुझानों में सुबह 10.15 बजे तक NDA 304 सीटों पर आगे चल रहा है तो इंडिया गठबंधन 217 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
ताजा रुझानों के मुताबिक एनडीए में भाजपा 248, टीडीपी 14, जेडीयू 15 शिवसेना 5 पर आगे चल रही है, जबकि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस 94, डीएमके 20, समाजवादी पार्टी 33, तृणमूल कांग्रेस-27 सीपीआईएम-9 पर आगे चल रही है।
चुनाव आचार नियमावली के अनुसार मतगणना में पहले डाक मतपत्र (पोस्टल बैलट) की गिनती की जाएगी और आधे घंटे बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती शुरू होगी।
बता दें कि भारी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती हो रही है। देशभर के सभी मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना केंद्र परिसर के बाहर स्थानीय पुलिस मौजूद है। मतगणना स्थल पर एसआरपीएफ और मतगणना केंद्र के साथ-साथ स्ट्रांग रूम के दरवाजे के बाहर सीएपीएफ की कड़ी तैनाती है।
ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और अधिकृत राजनीतिक प्रतिनिधियों के अलावा किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी। राज्य के सभी मतगणना केंद्र कंप्यूटर, इंटरनेट, टेलीफोन (लैंडलाइन) और फैक्स जैसी आधुनिक संचार सुविधाओं से सुसज्जित हैं।
लोकसभा की 543 सीट हैं लेकिन गुजरात के सूरत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुकेश दलाल के निर्विरोध निर्वाचित होने के कारण 542 सीट के लिए ही वोटों की गिनती की जा रही है। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए भी मतगणना शुरू हो गई। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभाओं के लिए भी चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए थे और इनके परिणाम दो जून को घोषित किए जा चुके हैं।
लेखक के बारे में
Pramod Praveenप्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।
अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


