कांग्रेस को चुनाव में 2004 वाली उम्मीद, खरगे बोले- जीत के बाद INDIA चुनेगा PM

May 22, 2024 10:15 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक सवाल के जवाब में दावा किया कि 'इंडिया' गठबंधन को मौजूदा लोकसभा चुनाव में बढ़त मिल रही है। उन्होंने कहा, ''हर जगह हम बढ़त बना रहे हैं और वे हार रहे हैं।

कांग्रेस को चुनाव में 2004 वाली उम्मीद, खरगे बोले- जीत के बाद INDIA चुनेगा PM

लोकसभा चुनाव 2024 में पांच चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। विपक्षी गठबंधन INDIA की तरफ से अब तक प्रधानमंत्री उम्मीदवार के नाम स्पष्ट नहीं किया गया है। हालांकि, गठबंधन के सबसे बड़े दल कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि 2004 की तरह ही प्रधानमंत्री चेहरे का चुनाव करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, नतीजे 4 जून को घोषित होंगे। फिलहाल, दो चरणों की वोटिंग बाकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'हमने ऐसा साल 2004 में भी किया था और 10 सालों तक शासन किया था। भले ही कांग्रेस के पास पर्याप्त आंकड़े न हों, लेकिन हमने कार्यकाल पूरा किया है। इस बार भी बहुमत के बाद गठबंधन के हमारे सभी साथी प्रधानमंत्री चेहरे या नेता को लेकर फैसला करेंगे।'

खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने 'पांच सालों में पांच पीएम' की बात कही थी। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है, 'साल 2004 में उन्होंने इसे मुद्दा बनाया था, लेकिन हमने पंजाब से आने वाले डॉक्टर मनमोहन सिंह के रूप में सबसे अच्छा प्रधानमंत्री दिया और देश पर 10 सालों तक शासन किया।'

पीटीआई भाषा के अनुसार, खरगे ने एक सवाल के जवाब में दावा किया कि 'इंडिया' गठबंधन को मौजूदा लोकसभा चुनाव में बढ़त मिल रही है। उन्होंने कहा, ''हर जगह हम बढ़त बना रहे हैं और वे हार रहे हैं। हमारा गठबंधन निश्चित तौर पर मोदी सरकार को सत्ता में फिर से आने से रोकेगा।'' उन्होंने कहा कि लोग मोदी के खिलाफ लड़ रहे हैं और हम लोगों का समर्थन कर रहे हैं।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।