लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA की बड़ी बैठक, 1 जून को महाजुटान

May 27, 2024 06:15 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Lok Sabha Election: विपक्षी गठबंधन INDIA ने 1 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। फिलहाल, इस बैठक का एजेंडा साफ नहीं है। मीटिंग में गठबंधन के भविष्य और आगे की रणनीति पर अहम चर्चा हो सकती है।

लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA की बड़ी बैठक, 1 जून को महाजुटान

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA बड़ी बैठक करने जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर कांग्रेस या किसी अन्य दल की तरफ से आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। अब तक 6 चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। भारत निर्वाचन आयोग यानी ECI की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 1 जून को 7वें और अंतिम दौर की वोटिंग होनी है। वहीं, 4 जून को मतगणना होगी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि विपक्षी गठबंधन INDIA ने 1 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। फिलहाल, इस बैठक का एजेंडा साफ नहीं है। खास बात है कि बैठक आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने से एक दिन पहले ही हो रही है। उन्हें 2 जून को सरेंडर करना है।

क्या हो सकता है बैठक का एजेंडा?
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बैठक में चुनाव के मद्देनजर गठबंधन के भविष्य और आगे की रणनीति पर अहम चर्चा हो सकती है। मीटिंग में केजरीवाल, बिहार के पूर्व उप मुख्यंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के सभी प्रमुखों को न्योता भेजा गया है।

28 विपक्षी दलों ने साथ आकर INDIA गठबंधन तैयार किया था। 6वें चरण के मतदान के बाद ही कांग्रेस ने दावा किया है कि विपक्षी गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर गया है। साथ ही पार्टी ने INDIA के 350 से ज्यादा सीटें जीतने का भी दावा किया है। इधर, भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में NDA ने 400 पार का लक्ष्य रखा है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।