Lok sabha election 2024 LIVE: 4 जून को अग्निपथ योजना रद्द करेगा इंडिया गठबंधन, लुधियाना में बोले राहुल गांधी
Lok sabha election 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब आखिरी चरण का मतदान बचा है। 1 जून को 8 राज्यों की शेष सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। इस दिन पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर होगी।
congress leader rahul gandhi
| लाइव हिन्दुस्तान |
हमें फॉलो करें
Lok sabha election 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आखिरी चरण का मतदान 1 जून को है। सातवें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है। अन्य दिग्गज उम्मीदवारों में गोरखपुर से भोजपुरी स्टार रवि किशन, हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत, कांग्रेस से विक्रामादित्य सिंह, हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और बिहार की पटना साहिब से भाजपा के रविशंकर प्रसाद सहित तमाम दलों को कई दिग्गज मैदान में हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के लिए मतदान बिहार, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की शेष सीटों पर होना है। 8 राज्यों की 57 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग को कुल 2105 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जांच और नाम वापस लेने के बाद अब 904 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।
लोकसभा चुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ
Lok sabha election 2024 LIVE: हार की ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे राहुल और अखिलेश
Lok sabha election 2024 LIVE: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने तय कर लिया है कि लोकसभा चुनावों में हार का ठीकरा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर फोड़ना है। उन्होंने कहा, ''चार जून को मतगणना है। चार तारीख की दोपहर को दोनों शहजादे (राहुल गांधी और अखिलेश यादव) संवाददाता सम्मेलन करेंगे और कहेंगे कि ईवीएम खराब थी इसलिए हम चुनाव हार गए।''
Lok sabha election 2024 LIVE: राहुल बोले- 4 जून को अग्निपथ योजना रद्द करेंगे
Lok sabha election 2024 LIVE: राहुल गांधी ने लुधियाना में एक रैली में कहा कि यह चुनाव संविधान को बचाने के लिए है, भाजपा इसे (संविधान को) नष्ट करना चाहती है । ‘इंडिया’ गठबंधन चार जून को अग्निपथ योजना रद्द करेगा, इसे कचरे के डिब्बे में फेंक देगा। उन्होंने कहा कि इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करेगा, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देगा।
Lok sabha election 2024 LIVE: गुरुवार को हिमाचल और पंजाब में रैली करेंगे योगी
Lok sabha election 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश व पंजाब में चार चुनावी रैलियों में शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ अब तक कुल 12 राज्यों में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में प्रचार कर कुल 13 राज्यों में वे कमल खिलाने की अपील करेंगे।
Lok sabha election 2024 LIVE: भारत वापस आ रहे हैं सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना
Lok sabha election 2024 LIVE: सेक्स स्कैंडल में बुरे फंसे जनता दल (सेक्यूलर) के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना भारत वापस आ रहे हैं। उन्होंने 30 मई की तारीख में म्यूनिख से बेंगलुरु की वापसी की उड़ान में टिकट बुक कराया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में रेवन्ना जेडीएस पार्टी से हासन सीट के उम्मीदवार भी हैं।
Lok sabha election 2024 LIVE: 72 घंटे के लिये सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा
Lok sabha election 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा 29 मई से एक जून तक 72 घंटे के लिए सील रहेगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने 'पीटीआई—भाषा' को बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महराजगंज जिले में भारत—नेपाल सीमा के दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भारत और नेपाल की संयुक्त सेना तैनात की जाएगी, अवरोधक लगाए जाएंगे और गहन तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
Lok sabha election 2024 LIVE: पाक के पूर्व मंत्री का दावा- हम सब चाहते हैं मोदी हारे चुनाव
Lok sabha election 2024 LIVE: पाकिस्तान के एक और नेता ने भारत में चल रहे लोकसभा चुनाव को लेकर बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार की कामना की है। साथ ही पूर्व पाकिस्तानी मंत्री ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी की जीत की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। पाकिस्तानी के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी के मन में इस बात की आशंका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत में सरकार बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हर कोई चाहता है कि नरेंद्र मोदी यह चुनाव हार जाएं।
Lok sabha election 2024 LIVE: मोदी जीते, तो देश में धर्म और विचार की स्वतंत्रता खत्म
Lok sabha election 2024 LIVE: ममता बनर्जी ने एक जनसभा में कहा, "मोदी इतने निरंकुश हैं कि अगर दोबारा चुने गए तो वह कोई चुनाव नहीं होने देंगे। धर्म और विचार की कोई स्वतंत्रता नहीं होगी।" मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया है लेकिन मोदी जैसा कोई नहीं देखा। उन्होंने कहा ''देश को ऐसे प्रधानमंत्री की जरूरत नहीं है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।'' वह कुछ ही दिनों में पूर्व प्रधानमंत्री बन जाएंगे।''
Lok sabha election 2024 LIVE: ममता का आरोप- पीएम मोदी का बयान झूठा
Lok sabha election 2024 LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी चौतरफा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने उन्हें "निरंकुश" और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दंगे कराने वाला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी का बयान झूठा है कि वो चक्रवात रेमल को लेकर बंगाल में केंद्र की तरफ से मदद पहुंचा रहे हैं। ममता बनर्जी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की सरकार की ही है, जो जनता के लिए काम कर रही है।
Lok sabha election 2024 LIVE: पूर्व पीएम बनने वाले हैं मोदी
Lok sabha election 2024 LIVE: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि हवा का रुख तेजी से बदल रहा है और नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम बनने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने एक बयान में कहा था कि भाजपा को इस बार सबसे बड़ी जीत पश्चिम बंगाल से मिलने वाली है।
Lok sabha election 2024 LIVE: आखिरी चरण में मोदी समेत ये दिग्गज मैदान में
Lok sabha election 2024 LIVE: 1 जून को आखिरी चरण के लिए मतदान किया जाना है। अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। अन्य उम्मीदवारों में रवि किशन, कंगना रनौत, विक्रामादित्य सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और रविशंकर प्रसाद सहित तमाम दलों को 904 दिग्गज मैदान में हैं।