Lok Sabha Election 2024 LIVE: मैंने रिश्तों का बलिदान दिया क्योंकि... PM नरेंद्र मोदी ने बताया नवीन पटनायक से गठबंधन क्यों नहीं किया

Lok Sabha Election 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आखिरी चरण का मतदान 1 जून को किया जाना है। एक जून के लिए दिग्गज उम्मीदवारों में पीएम नरेंद्र मोदी, कंगना रनौत, रवि किशन समेत 904 कैंडिडेट्स हैं।

Lok Sabha Election 2024 LIVE: मैंने रिश्तों का बलिदान दिया क्योंकि... PM नरेंद्र मोदी ने बताया नवीन पटनायक से गठबंधन क्यों नहीं किया

-

| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Lok Sabha Election 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आखिरी चरण का मतदान 1 जून को किया जाना है। सातवें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों के लिए मतदान होगा। अंतिम चरण में बिहार, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की शेष सीटों पर चुनाव होगा। 8 राज्यों की 57 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग को कुल 2105 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जांच और नाम वापस लेने के बाद अब 904 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है। अन्य दिग्गज उम्मीदवारों में गोरखपुर से भोजपुरी स्टार रवि किशन, हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत, कांग्रेस से विक्रामादित्य सिंह, हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और बिहार की पटना साहिब से भाजपा के रविशंकर प्रसाद सहित तमाम दलों को कई दिग्गज मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ

 

Lok sabha Election Live: लालू यादव का दावा- 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी

Lok sabha Election Live: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दावा किया है कि 4 जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है। लालू ने कहा कि मोदी अब गए। वे बोल रहे हैं कि हम अवतार हैं। पैदा किए हुए नहीं हैं। लालू ने पीएम मोदी के 'भगवान ने उन्हें भेजा है' वाले बयान पर तंज कसा। आरजेडी सुप्रीमो ने मंगलवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया। बता दें कि 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आएगा।

Share

Lok sabha Election Live: लव जिहाद शब्द सबसे पहले झारखंड में आया; खूब बरसे पीएम मोदी

Lok sabha Election Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को झारखंड के दुमका में जनसभा करने पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने लव जिहाद और शुक्रवार को छुट्टी पर कहा, 'मुझे हमारे साथी बता रहे थे कि लव जिहाद शब्द सबसे पहले झारखंड में आया। झारखंड वालों ने यह शब्द दिया है। अब देखिए हमारे देश में रविवार को छुट्टी होती है, कभी अंग्रेज जब यहां राज करते थे, तो ईसाई समाज होलीडे मनाता है, तभी से रविवार को छुट्टी वाली परंपरा शुरू हुई। रविवार हिंदुओं से नहीं ईसाई समाज से जुड़ा हुआ है। 200-300 साल से यह चल रहा है। उन्होंने एक जिले में रविवार की छुट्टी पर ताले लगवा दिए और बोले अब शुक्रवार को छुट्टी होगी।'

Share

PM Modi in Lok sabha Election 2024: बंगाल में जीत के झंडे गाड़ेगी भाजपा, पीएम मोदी बोले

PM Modi in Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में एनडीए की रिकॉर्डतोड़ जीत का दावा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को कहा है कि भाजपा की चुनाव में सबसे बड़ी जीत ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में मिलने वाली है।

Share

PM Modi Interview: संसद के साथी ने गिनवाईं 101 गालियां; PM मोदी

PM Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 24 साल से गाली खा-खाकर 'गाली प्रूफ' हो गया हूं। चुनाव के दौरान निजी टिप्पणियों को लेकर पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर भी तंज कसा और कहा कि मौत का सौदागर किसने कहा था, गंदी नाली का कीड़ा किसने कहा था। मेरे यहां तो संसद के एक साथी ने हिसाब लगाया और 101 गालियां गिनाईं। पूरी खबर पढ़ें।

Share

PM Modi Interview: मोदी बोले- विपक्षी दलों ने ही पिछड़ी जातियों के अधिकारों कमजोर किया

PM Modi Interview: एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में आरक्षण एक महत्वपूर्ण मुद्दा क्यों बन गया? उन्होंने संवैधानिक सिद्धांतों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों की रक्षा के आह्वान के रूप में अपनी बात रखी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्षी दल ही अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने पर तुला है। इन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है। 

Share

PM Modi Interview: मोदी बोले- ओडिशा के कल्याण के लिए मैंने रिश्तों का बलिदान दिया

PM Modi Interview: लोकसभा चुनाव के बीच एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्य्मंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल (बीजेडी) के साथ गठबंधन नहीं करने के भाजपा के फैसले के बारे में बात की। पीएम मोदी ने कहा कि वह ओडिशा के कल्याण के लिए अपने रिश्ते का बलिदान देने को तैयार हैं।

Share

Lok sabha Election Live: नड्डा बोले- जब तक मोदी हैं, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा

Lok sabha Election Live: भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा हैं, तब तक धर्म के आधार पर आरक्षण लागू नहीं होने दिया जाएगा। वाराणसी लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी और प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव प्रचार के लिए यहां पहुंचे नड्डा ने काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में विपक्ष के बारे में पूछे गये एक सवाल पर कहा, ''विपक्ष को आप देख ही लेंगे कि चार जून को उनका क्या हाल होगा।''

Share

Lok sabha Election Live: चुनाव आयोग से कांग्रेस की शिकायत, कंगना रनौते के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप

Lok sabha Election Live: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को मंडी से लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार करने वाले नेताओं एवं फेसबुक पेज़ के विषय में राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग से शिमला में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को चुनाव आयुक्त के ध्यान में लाया गया एवं ऐसे नेताओं और सोशल मीडिया पेज़ों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवई अमल में लाने की मांग की गई।

Share

Lok sabha Election Live: बीजद और निर्दलीय उम्मीदवार समर्थकों में झड़प

Lok sabha Election Live: ओडिशा के जाजपुर जिले के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) कार्यकर्ताओं और निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थकों के बीच सोमवार को हुई झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पाखर पंचायत में तब घटी जब विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हिमांशु शेखर साहू उर्फ लिकु के समर्थक पर गांव में पोस्टर लगाने से संबंधित विवाद को लेकर बीजद के कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति का कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जाजपुर में शनिवार को अंतिम चरण में मतदान होगा।

Share

Lok sabha Election Live: केजरीवाल बोले- पंजाबियों को धमका रहे शाह

Lok sabha Election Live: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह पर पंजाब में आप की सरकार गिराने की ''खुलेआम धमकी'' देने का आरोप लगाया और उन्हें चेतावनी दी कि वह तीन करोड़ पंजाबियों को ''धमकी'' न दें और उनकी गरिमा को ठेस न पहुंचाएं।" केजरीवाल ने राज्य की आप सरकार के खिलाफ श्री शाह के चौतरफा हमले का जवाब देते हुए कहा ''उनके कहने का मतलब यह था कि 4 जून के बाद हम आप विधायकों को खरीदकर या तोड़कर पंजाब सरकार को गिरा देंगे।
 

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsचुनावलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024 LIVE: मैंने रिश्तों का बलिदान दिया क्योंकि... PM नरेंद्र मोदी ने बताया नवीन पटनायक से गठबंधन क्यों नहीं किया