फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमलंदन में पढ़ी महिला मां के साथ मिलकर 5 लोगों को लगाया 2.5 करोड़ का चूना

लंदन में पढ़ी महिला मां के साथ मिलकर 5 लोगों को लगाया 2.5 करोड़ का चूना

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने लंदन विश्वविद्यालय से एमबीए की उपाधि हासिल करने वाली महिला और उसकी मां को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक पांच सितारा होटल से शनिवार को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया...

लंदन में पढ़ी महिला मां के साथ मिलकर 5 लोगों को लगाया 2.5 करोड़ का चूना
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 19 Feb 2019 01:04 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने लंदन विश्वविद्यालय से एमबीए की उपाधि हासिल करने वाली महिला और उसकी मां को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक पांच सितारा होटल से शनिवार को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

इनकी पहचान अनुराधा कपूर (43) और मॉली कपूर (65) के रूप में हुई है। दोनों ने विलासितापूर्ण जीवन जीने के लिए 2014-2015 में फर्जी दस्तावेज तैयार ग्रेटर कैलाश स्थित अपने घर को पांच अलग-अलग लोगों को ढाईकरोड़ रुपये में बेच दिया था और फरार हो गई थीं।दिल्ली की साकेत कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। डीयू के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएट अनुराधा ने लंदन यूनिवर्सिटी से एमबीए किया हुआ है। अनुराधा गोवा में वर्ष 2015 में हुई एक की बुकी हत्या के मामले में भी गिरफ्तार हो चुकी है। इस मामले में अनुराधा जमानत पर है। 

दक्षिण-पूर्वी जिला के एडिशनल डीसीपी घनश्याम बंसल ने बताया कि मां-बेटी के खिलाफ दो मामले में ग्रेटर कैलाश और एक मामला डिफेंस कॉलोनी थाने में दर्ज है। हवलदार संजय कुमार को शनिवार को सूचना मिली कि मां-बेटी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित पांच सितारा होटल सूर्या में रुकी हुई हैं। सूचना पर पुलिस उन्हें दबोच लिया।

ग्रेजुएशन करने के बाद परिवार ने अनुराधा को आगे पढ़ाई के लिए लंदन यूनिवर्सिटी भेज दिया था। वहां से उसने एमबीए फाइनेंस में डिग्री हालिस की। लंदन में पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वापस भारत आई और स्टाक कंसलटेंट का काम शुरू कर दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें