फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमदेह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार महिला के साथ पुलिसवालों ने किया दुष्कर्म

देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार महिला के साथ पुलिसवालों ने किया दुष्कर्म

नाइजीरिया में एक महिला ने पुलिस द्वारा की गई बदसलूकियों को बयां करते हुए बताया कि दो सप्ताह पहले उसे गिरफ्तार किया गया और हद तो तब हो गई जब रक्षक ही भक्षक बन गए। पेशे से ब्यूटीशियन 25 वर्षीय महिला...

देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार महिला के साथ पुलिसवालों ने किया दुष्कर्म
एजेंसी,अबुजाSun, 05 May 2019 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

नाइजीरिया में एक महिला ने पुलिस द्वारा की गई बदसलूकियों को बयां करते हुए बताया कि दो सप्ताह पहले उसे गिरफ्तार किया गया और हद तो तब हो गई जब रक्षक ही भक्षक बन गए।

पेशे से ब्यूटीशियन 25 वर्षीय महिला ने बताया कि उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने कहा,‘स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े नौ या 10 बजे, मैं घर लौट रही थी। तभी पुलिस ने सड़क पर मुझे देर रात बाहर रहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।’ उसने बताया कि अधिकारियों ने उससे 4000 नाइरा (नाइजीरियाई मुद्रा) मांगे लेकिन उसके पास नकद नहीं था, तो अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। महिला ने कहा, ‘वह मुझे एक इमारत के पीछे ले गए। वह चार लोग थे उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया।’ कई अन्य महिलाओं ने भी इसी तरह की शिकायतें की हैं। 


पिछले महीने दर्जनों महिलाओं की गिरफ्तारी हुई
अबुजा में पिछले महीने की गई दो छापेमारी में नाइटक्लब, होटलों और बार में से दर्जनों महिलाओं को पकड़ा गया था या सड़कों से ही उठा लिया गया था। उन्हें देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिसे उनमें से कई ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। देह व्यापार नाइजीरिया में गैरकानूनी है। 


सोशल मीडिया पर हुई थी निंदा 
अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले इस देश की राजधानी में पुलिस के व्यापक स्तर पर चलाए अभियानों की सोशल मीडिया पर काफी निंदा की गई। वहीं महिलाओं के 72 संगठनों ने खुले पत्र में इस अभियान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मामले में सरकारी जांच की मांग भी की है। नाइजीरियाई सुरक्षा बलों पर भी पहले इसी तरह के आरोप लग चुके हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें