फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमशर्मनाक! 81 वर्षीय महिला पर जादू-टोना का अरोप लगाकर चेहरा काला किया, जूतों की माला पहनाई

शर्मनाक! 81 वर्षीय महिला पर जादू-टोना का अरोप लगाकर चेहरा काला किया, जूतों की माला पहनाई

अंधविश्वास और शक  चलते 81 वर्षीय एक महिला को प्रताड़ित करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर 21 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना हिमाचल प्रदेश के एक गांव की...

शर्मनाक! 81 वर्षीय महिला पर जादू-टोना का अरोप लगाकर चेहरा काला किया, जूतों की माला पहनाई
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 12 Nov 2019 04:05 PM
ऐप पर पढ़ें

अंधविश्वास और शक  चलते 81 वर्षीय एक महिला को प्रताड़ित करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर 21 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना हिमाचल प्रदेश के एक गांव की है।


आरोप है कुछ लोगों ने महिला पर जादू -टोना करने का आरोप लगाया और उस पर हमला बोल दिया। लोगों ने पहले कोयले से महिला का मुंह काला किया और फिर उसे जूतों की माला पहनाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और 21 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि घटना की खबर मिलने पर राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार , घटना मंडी जिले के एसपी ने बताया कि 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

वहीं पीड़ित बुजुर्ग महिला की बेटी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि कुछ समय पहले उन्हें इस बात की आशंका थी जिसे लेकर 23 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत के एक दिन बाद गांव में पुलिस आई और इसके बाद उन्होंने शिकायत वापस ले ली थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें