फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमसारण गैंगरेप : छात्रा ने दुष्कर्म की शिकायत प्रिंसिपल से की तो उसने व उसके बेटे ने भी किया बलात्कार

सारण गैंगरेप : छात्रा ने दुष्कर्म की शिकायत प्रिंसिपल से की तो उसने व उसके बेटे ने भी किया बलात्कार

विद्या के मंदिर में हैवानियत की हदें पार कर देने वाली घटना को दरिंदों ने अंजाम दिया है। शिक्षा के मंदिर को भी कलंकित कर दिया गया। दुराचार की घटना को सुनकर क्षेत्र के लोग पूरी तरह से स्तब्ध...

Alakhaहिन्दुस्तान प्रतिनिधि,छपराSat, 07 Jul 2018 12:38 PM

सारण गैंगरेप : छात्रा ने दुष्कर्म की शिकायत प्रिंसिपल से की उसने व उसके बेटे ने भी किया बलात्कार

सारण गैंगरेप : छात्रा ने दुष्कर्म की शिकायत प्रिंसिपल से की उसने व उसके बेटे ने भी किया बलात्कार1 / 2

विद्या के मंदिर में हैवानियत की हदें पार कर देने वाली घटना को दरिंदों ने अंजाम दिया है। शिक्षा के मंदिर को भी कलंकित कर दिया गया। दुराचार की घटना को सुनकर क्षेत्र के लोग पूरी तरह से स्तब्ध हैं । प्राचार्य व शिक्षक समेत छात्र भी इस दरिंदगी में शामिल हो गये।

घटना के बाद विद्यालय को बंद कर अन्य शिक्षक व कर्मचारी फरार हो गये हैं। पिछले सात माह से छात्रा दुष्कर्म की शिकार हो रही थी। एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ स्थित शिक्षा के मंदिर में शर्मसार कर देने वाली घटना के बाद पुलिस छात्रा की मेडिकल जांच छपरा सदर अस्पताल में करायी है।

बिहार: 10वीं की छात्रा से प्रिंसिपल समेत 19 पर दुष्कर्म का आरोप, 6 गिरफ्तार

आज होगा कोर्ट में बयान : पीड़ित छात्रा को महिला थाना की पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। छात्रा का बयान शनिवार को न्यायालय में दर्ज कराया जायेगा। इस मामले में फरार 14 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।


आगे पढ़ें- बाप-बेटे ने बनाया हवस का शिकार

छात्रों के दुष्कर्म के 17 दिन बाद प्रिंसिपल ने किया था रेप

छात्रों के दुष्कर्म के 17 दिन बाद प्रिंसिपल ने किया था रेप2 / 2

विद्या मंदिर का रक्षक ही बना भक्षक : पीड़िता ने बयान मेंे कहा है कि दो-तीन बार लगातार सामूहिक दुष्कर्म होने के बाद जब वह प्राचार्य से शिकायत करने गयी तो प्राचार्य ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और अगले दिन उसने भी दुष्कर्म किया। जब रक्षक ही भक्षक हो जाये तो आबरू बचाना मुश्किल हो जाता है। शुक्रवार को स्कूल में प्रार्थना के बाद पूछताछ करने गयी पीड़िता को एक कमरे में ले जाकर प्राचार्य, दो शिक्षकों व छात्रों ने मारपीट की। 

घर से मिला था बम : लड़की के पिता के घर से बम मिला था। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजन बीडीसी का चुनाव लड़े थे। हत्या समेत कुछ अन्य आपराधिक मामले भी लड़की के पिता पर दर्ज हैं। 

बाप-बेटे ने बनाया हवस का शिकार
हद तो तब हो गयी, जब प्राचार्य का पुत्र मोहित अरुण चार-पांच छात्रों के साथ हर एक दो दिन बाद उसे हवस का शिकार बनाता था। सबसे पहले बाथरूम में पांच छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सात माह पहले छात्रा को छात्रों ने अपना शिकार बनाया जिसके 17 दिनों बाद प्राचार्य ने भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद छात्रा के साथ दो शिक्षकों ने दुष्कर्म किया।

इन घटनाओं के बाद छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सिलसिला ही चल पड़ा। पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है।