फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमभाई दूज पर पति ने मायके जाने से रोका तो महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम

भाई दूज पर पति ने मायके जाने से रोका तो महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम

रामपुर में महिला ने अपने तीन साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। बताया जा रहा है कि पति ने भाई दूज पर महिला को मायके भेजने से इनकार कर दिया था। इसी पर गुस्से में...

भाई दूज पर पति ने मायके जाने से रोका तो महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम
हिंदुस्तान संवाद ,रामपुरFri, 09 Nov 2018 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर में महिला ने अपने तीन साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। बताया जा रहा है कि पति ने भाई दूज पर महिला को मायके भेजने से इनकार कर दिया था। इसी पर गुस्से में महिला ने यह कदम उठाया।

महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे मुरादाबाद रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिविल लाइन्स कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोक विहार में कपड़ा कारोबारी शेखर यादव का परिवार रहता है। शुक्रवार को वह अपनी शॉप पर चला गया।

woman shoot her 3 year old son in rampur
(महिला ने गुस्से में अपने तीन साल के बेटे को गोली मार दी, बच्चे की मौत हो गई है।)
 

बताया जस्ता है उसकी पत्नी कविता भैया दूज पर मायके जाना चाहती थी, जिसको लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया था। बाद में महिला ने तीन साल के बेटे वंश को गोली मारी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में खुद को भी गोली मार ली। महिला की हालत गंभीर है, जिसे मुरादाबाद रेफर किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें