फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमशर्मनाक! आगरा के सिकंदरा में दिव्यांग युवती से गैंगरेप

शर्मनाक! आगरा के सिकंदरा में दिव्यांग युवती से गैंगरेप

सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम गांव के युवक ने दोस्त के साथ दिव्यांग युवती से गैंगरेप किया।युवती की भाभी ने आरोपियों को भागते देखा। रात को मामला रुनकता चौकी पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट...

शर्मनाक! आगरा के सिकंदरा में दिव्यांग युवती से गैंगरेप
हिन्दुस्तान संवाददाता,रुनकता (आगरा) Sun, 02 Sep 2018 12:18 PM
ऐप पर पढ़ें

सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम गांव के युवक ने दोस्त के साथ दिव्यांग युवती से गैंगरेप किया।युवती की भाभी ने आरोपियों को भागते देखा। रात को मामला रुनकता चौकी पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय पीड़ित पक्ष को टहला दिया। डीजीपी को ट्वीट करने के बाद पुलिस हरकत में आई।

घटना शाम करीब चार बजे की है। 18 वर्षीय युवती एक आंख, पैर और हाथ से दिव्यांग है। पिता काम से बाहर गया था। मां का देहांत हो चुका है। भाभी खेत पर चारा लेने गई थी। ढाई साल की भतीजी बुआ के पास रह गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का विवेक अपने साथी संजय के साथ घर में घुस आया। दोनों ने बच्ची को कमरे के बाहर छोड़ दिया। दरवाजा बंद कर दिव्यांग के साथ दरिंदगी की।

घटना के दौरान पीड़िता की भाभी खेत से लौट आई। उसने बेटी को कमरे से बाहर देखा तो हैरान रह गई। दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। खिड़की से देखा तो दोनों युवक पीछे के गेट से भाग रहे थे।पीड़िता के पिता के लौटने पर रात को घटना की सूचना रुनकता चौकी पर दी गई। पुलिस ने रात में ही पीड़िता को मेडिकल के लिए नहीं भेजा। कह दिया कि पहले जांच की जाएगी। उसके बाद कार्रवाई होगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें