फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमजयमाल कार्यक्रम की हर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाई को लगी गोली, मौत

जयमाल कार्यक्रम की हर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाई को लगी गोली, मौत

बिहार में भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में शुक्रवार को जयमाल के दौरान फायरिंग होने से दुल्हन के फुफेरे भाई की मौत हो गयी। इसके साथ ही बिहिया से लेकर आरा तक कोहराम मच गया। शादी की...

जयमाल कार्यक्रम की हर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाई को लगी गोली, मौत
निज संवाददाता,बिहिया (भोजपुर) Sat, 09 Mar 2019 11:43 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में शुक्रवार को जयमाल के दौरान फायरिंग होने से दुल्हन के फुफेरे भाई की मौत हो गयी। इसके साथ ही बिहिया से लेकर आरा तक कोहराम मच गया। शादी की खुशियां काफूर हो गयीं। जानकारी के अनुसार बारात जमुआ गांव निवासी डीलर संतोष ओझा की पुत्री की आरा के महुली से आयी थी। गोली लगने के बाद जयमाल स्थल पर अफरातफरी मच गयी।

मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के साहोडीह निवासी स्व. दखल दूबे का 35 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार दूबे है। बताया जाता है कि जयमाल के दौरान आये बारातियों की ओर से किसी ने रिवाल्वर से फायरिंग की। पहली गोली तो फायर हो गयी पर दूसरी फंस गयी। रिवाल्वर को देखकर गोली निकालने के दौरान गोली चल गयी, जो ब्रजेश के चेहरे पर कान व नाक के पास लग गयी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायल को आनन - फानन में बिहिया अस्पताल लाया। वहां से रेफर कर आरा भेजा गया पर रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ब्रजेश सीए व सॉफ्टवेयर का कोर्स कर अपने गांव में ही स्कूल चलाते थे। ब्रजेश की शादी आरा की चरखम्भा गली में पांच साल पहले हुयी थी। एक छोटा बच्चा भी है। 

जयमाल के दौरान गोली किसने चलायी है, इसे पता करने को ले पुलिस लड़की के दरवाजे पर पहुंच कर वीडियो फुटेज खंगालने में जुटी है। पर अभी उसके हाथ कुछ नहीं लगा है। जमुआ गांव में शुक्रवार की रात दो बारात डीलर संतोष ओझा और सुशील ओझा के यहां आयी थी पर गोली लगने की सूचना के बाद एक बारात के शामियाना से बाराती फरार हो गये। पुलिस की ओर से माना जा रहा है कि बाराती पक्ष से ही गोली चली है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें