फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमपति बना किन्नर, भाई के साथ संबंध बनाने को डाल रहा दबाव

पति बना किन्नर, भाई के साथ संबंध बनाने को डाल रहा दबाव

मेरठ में लिसाड़ी गेट के श्यानगर की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि पति किन्नर बन गया है और किन्नरों की टोली में रहता है। दूसरी ओर अपने भाई के साथ शारीरिक...

पति बना किन्नर, भाई के साथ संबंध बनाने को डाल रहा दबाव
वरिष्ठ संवाददाता,मेरठTue, 21 May 2019 04:35 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ में लिसाड़ी गेट के श्यानगर की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि पति किन्नर बन गया है और किन्नरों की टोली में रहता है। दूसरी ओर अपने भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। विरोध पर मारपीट की जाती है। महिला ने पति के कुछ फोटो भी पुलिस अधिकारियों को दिखाए, जिसमें वो किन्नर बना हुआ है। पति और सास पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। 


श्यामनगर निवासी महिला ने एसएसपी नितिन तिवारी को बताया कि उसका निकाह सोहराबगेट क्षेत्र निवासी युवक से छह साल पहले हुआ था। महिला ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद उसके पति का किन्नरों के साथ परिचय हो गया। इसके बाद वो किन्नरों की टोली में रहने लगा। पहले हाजी फाको और इसके बाद शमशाद किन्नर के साथ रहा। हाजी फाको की हत्या के बाद वह शमशाद से जुड़ गया। फिलहाल वह सोनिया किन्नर के साथ रह रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि पति और सास दोनों जेठ के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहे हैं। विरोध पर मारपीट करते हैं। 


15 दिन पहले वो ससुराल से निकलकर किसी तरह मायके आ गई। इसके बाद से फोन पर पति लगातार धमकी दे रहा है। धमकी दे रहा है कि वापस नहीं लौटी तो पिता और भाई को गोली मार देगा। महिला ने पति के कुछ फोटो भी एसएसपी को दिखाए, जिसमें किन्नरों के साथ रह रहा है। एसएसपी ने सीओ कोतवाली को जांच और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। 


पति पर वारदात करने का भी आरोप
महिला ने पति के खिलाफ कुछ अन्य सबूत भी एसएसपी को दिए। बताया कि किन्नरों के साथ मिलकर कुछ वारदात भी कर चुका है। चोरी भी की है। कुछ अपराधिक लोगों के भी संपर्क में होने और हथियार रखने का भी आरोप लगाया। इस मामले में जांच का निर्देश दिया गया है। 

महिला की ओर से पति के खिलाफ शिकायत की गई है। कुछ फोटो भी दिए गए हैं। इस प्रकरण में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आरोप सही मिले तो एक्शन लिया जाएगा - दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें