फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमभूत भगाने के नाम पर तांत्रिक ने महिला से कई बार किया रेप, पत्‍नी ने उगाही के लिए बनाई फिल्म

भूत भगाने के नाम पर तांत्रिक ने महिला से कई बार किया रेप, पत्‍नी ने उगाही के लिए बनाई फिल्म

35 वर्षीय महिला ने एक कथित तांत्रिक पर कई बार बलात्कार करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी तांत्रिक उसका भूत-प्रेत दूर करने के नाम उसका कई बार बलात्कार...

भूत भगाने के नाम पर तांत्रिक ने महिला से कई बार किया रेप, पत्‍नी ने उगाही के लिए बनाई फिल्म
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 01 Dec 2018 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

35 वर्षीय महिला ने एक कथित तांत्रिक पर कई बार बलात्कार करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी तांत्रिक उसका भूत-प्रेत दूर करने के नाम उसका कई बार बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपी तांत्रिक की पत्‍नी इस कुकृत्य की वीडियो भी बना ली थी जिससे कि उगाही कर सके। घटना महारष्ट्र के थाने की है और महिला मुंबई की रहने वाली है।

आरोपी तांत्रिक की पहचान 49 साल के नूर मुहम्मद शेख के रूप में हुई जो घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस ने दबिश देकर बलात्कार का वीडियो बनाने वाली उसकी पत्‍नी रुबीना को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नूर मुहम्मद शेख थाने रबोडी इलाके का रहने वाला है। उसने महिला से दावा किया था कि उसके ऊपर भूत-प्रेत का साया है और वह जो कुछ करने जा रहा है इससे बुरी आत्माओं का प्रभाव दूर होगा। इसके एवज में आरोपी तांत्रिक ने महिला से 1.48 लाख रुपए भी 2015 में ले लिए थे।

यह भी पढ़ें- 125 लड़कियों, महिलाओं से बलात्कार, सामने आई दर्दनाक दास्तां

इसके बाद आरोपी तांत्रिक और उसकी पत्‍नी ने पीड़ित महिला की मां से भी 30000 रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने बताया कि झाड़ फूंक करने के नाम पर नूर मुहम्मद पीड़िता का 2015 से बलात्कार कर रहा था और इस काम में उसकी पत्‍नी न सिर्फ साथ दे रही थी बल्कि इसका वीडियो भी बनाती थी।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी उसे बोलता था कि वह खुद को उसके हवाले कर दे और मना करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता था। इसके साथ ही ही आरोपी ने महिला का वीडियो सार्वजनिक न करने के लिए उससे 50,000 रुपए और ले लिए। उसकी आए दिन की धमकी और रकम मांगने से तंग आकर महिला ने अंत में पुलिस को घटना के बारे में शिकायत दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें