फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमलॉकडाउन: हुक्का लाउंज में शराब पीने के आरोप में 7 महिलाओं समेत 33 लोग गिरफ्तार

लॉकडाउन: हुक्का लाउंज में शराब पीने के आरोप में 7 महिलाओं समेत 33 लोग गिरफ्तार

लॉकडाउन आदेश का उल्लंघन कर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के त्रिलंका इलाके में अवैध रूप से चल रहे हुक्का लाउंज में शराब और हुक्का पीने के आरोप में पुलिस ने सात महिलाओं सहित 33 लोगों को गिरफ्तार किया...

लॉकडाउन: हुक्का लाउंज में शराब पीने के आरोप में 7 महिलाओं समेत 33 लोग गिरफ्तार
एजेंसी,भोपालSat, 25 Jul 2020 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन आदेश का उल्लंघन कर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के त्रिलंका इलाके में अवैध रूप से चल रहे हुक्का लाउंज में शराब और हुक्का पीने के आरोप में पुलिस ने सात महिलाओं सहित 33 लोगों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) गोपाल सिंह धाकड़ ने शनिवार को बताया, ''मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को शाहपुरा थानांतर्गत त्रिलंका इलाके में एक बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की और वहां नावेद खान (26) की 'बर्थ डे पार्टी में शराब और हुक्का पीने के आरोप में सात महिलाओं सहित 33 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इस हुक्का लाउंज का मैनेजर रवि राय भी शामिल है। धाकड़ ने बताया कि इस हुक्का लाउंज को अवैध रूप से चलाने वाले इसके मालिक मनोज रामचंदानी एवं उसके पार्टनर जीतेन्द्र मनतानी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोरोना वायरस के लिए लगे लॉकडाउन में धारा 144 आदेश का उल्लंघन करने के लिए भादंवि की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। धाकड़ ने बताया कि पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें, हुक्का एवं तंबाकू फ्लैवर जब्त किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें