जींद रेप-मर्डर केस: 18 साल के संदिग्ध आरोपी का मिला शव
जींद रेप और मर्डर केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। इस केस में 18 साल के मुख्य आरोपी का शव मंगलवार रात कुरुक्षेत्र से बरामद हुआ है। पुलिस को उसका शव काफी सड़ी-गली हालत में करनाल-कुरुक्षेत्र सीमा का...
जींद रेप और मर्डर केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। इस केस में 18 साल के मुख्य आरोपी का शव मंगलवार रात कुरुक्षेत्र से बरामद हुआ है। पुलिस को उसका शव काफी सड़ी-गली हालत में करनाल-कुरुक्षेत्र सीमा का पास बतेड़ा इलाके में मिली है। आरोपी की लाश मिलने से मामला और उलझ गया है।
कुरुक्षेत्र के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस धीरज सिंह का कहना है कि आरोपी की लाश उसके घरवालों के पहचानने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। आरोपी पीड़िता के ही गांव का रहने वाला था और 9 जनवरी से गायब था। पीड़िता भी 9 जनवरी को ही गायब हुई थी और फिर 15 जनवरी को उसका शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ था। ऐसे में पीड़िता के घरवालों ने ही लड़के पर अपहरण का शक जाहिर किया था।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी।
पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि दोनों को किसी अनजान लोगों ने मौत के घाट उतारा है। पीड़िता के घरवालों ने दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात से इंकार किया है।
पीड़िता के साथ हुई थी बर्बरता
जींद रेप-मर्डर केस में पोस्टमॉर्टम करने वाले रोहतक पीजीआई के डॉक्टर ने बताया था कि लड़की के शव की हालत देखकर उसके साथ हुई बर्बरता का पता चलता है। उनका कहना है कि दो से तीन लोग इस गैंगरेप में शामिल थे। डॉक्टर ने यह भी बताया था कि एक बिना धार वाले हथियार को उसके शरीर में घुसाया गया था जिसके चलते उसका लिवर तक फट गया था।