फोटो गैलरी

Hindi News क्राइम8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या: 19 साल के लड़के को फांसी की सजा

8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या: 19 साल के लड़के को फांसी की सजा

हरियाणा में रेवाड़ी की एक अदालत ने 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में एक 19 साल के लड़के को फांसी की सजा सुनाई है। वारदात इस वर्ष जून माह की है। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश नरेश कुमार...

8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या: 19 साल के लड़के को फांसी की सजा
एचटी सवंवाददाता। रोहतकSun, 23 Dec 2018 01:28 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा में रेवाड़ी की एक अदालत ने 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में एक 19 साल के लड़के को फांसी की सजा सुनाई है। वारदात इस वर्ष जून माह की है। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश नरेश कुमार की अदालत ने छह माह में यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने दिनदहाड़े किए गए इस अपराध को दुर्लभ से दुर्लभतम करार दिया और कहा कि यह 2012 के निर्भया गैंगरेप से कम नहीं था, इसलिए इसमें भी उसके समान सजा मिलनी चाहिेए। 

वारदात 9 जून की है। रेवाड़ी के बावल में पीड़िता अपने किराये के मकान में अकेले थी। उसके पिता और मां छोटे भाई को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए थे। दोषी लड़का, जो कि पीड़िता के पिता की फैक्ट्री में काम करता था, उसी मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता था। लड़के ने लड़की को अकेला देखकर अपने कमरे में बुलाया और इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। 

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी पाया कि लड़के ने पहले बच्ची को अश्लील फिल्में भी दिखाई थीं। पोर्न फिल्म दिखाने के बाद लड़का बच्ची से अश्लील हरकत करने लगा। जब बच्ची ने उसका विरोध किया तो लड़के ने उसने हाथ-पांव कपड़े से बांध दिए और उसका रेप किया। बच्ची सारी बात अपने माता-पिता को न बता दे, इस डर से उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव कमरे की अलमारी में छिपा दिया। 

ये भी पढ़ें : लव, सेक्स, मर्डर: सस्पेंस से उठा पर्दा, आरोपी डाक्टर ने ऐसे फंसाया था

जब बच्ची के माता-पिता घर आए तो उन्हें बच्ची घर पर नहीं मिली। लड़के ने माता-पिता को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि उसने बच्ची को अपने दोस्ते के घर जाते हुए देखा था। हालांकि लड़के से पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके विरोधाभासी जवाबों से कुछ शक हुआ और उससे सच उगलवा लिया। लड़के के कमरे की अलमारी से पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर लिया। 

ये भी पढ़ें :  बेटी के रेप केस में काटी 10 साल की सजा, मौत के 10 महीने बाद 'बरी'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें