डेयरी फर्म के मालिक की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
हरियाणा में डेयरी फर्म के मालिक की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी बख्तियारपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित रमोद राय वैशाली जिला के राघोपुर थाना के पुरुषोतमपुर का रहने वाला है। वह हरियाणा में...
हरियाणा में डेयरी फर्म के मालिक की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी बख्तियारपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित रमोद राय वैशाली जिला के राघोपुर थाना के पुरुषोतमपुर का रहने वाला है। वह हरियाणा में सरकी दादरी थाना क्षेत्र में एक डेयरी फर्म के मालिक के घर नौकर था। होली के दिन यानी 2 मार्च 2018 को आरोपी रमोद राय ने डेयरी फर्म के मालिक की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह हरियाणा से निकलकर बिहार आ गया। पिछले कई दिनों से वह इधर उधर रिश्तेदारों के यहां रह रहा था। पुलिस के अनुसार डेयरी मालिक ने 3 मार्च को हरियाणा के सरकी दादरी में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करवाई थी। पीड़िता 18 साल की लड़की है।
बख्तियारपुर पुलिस ने बताया कि बख्तियारपुर में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया। उससे पूछताछ की जा रही थी। रमोद पुलिस को झांसा दे रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ समय पहले वह हरियाणा में काम करता था और हाल ही में वह अपने गांव लौटा था। पूछताछ के दौरान ही हरियाणा पुलिस की टीम भी बख्तियारपुर पहुंच गयी। हरियाणा पुलिस की टीम ने हरियाणा से भागकर दुष्कर्म के आरोपी के बारे में जानकारी मांगी। संयोग से बख्तियारपुर पुलिस ने रमोद राय के पकड़े जाने की जानकारी दी। जब कड़ाई से रमोद राय से पूछताछ की गई तो उसने सब कुछ उगल दिया। आनन फानन हरियाणा पुलिस रमोद राय को अपने साथ ले गई।
होली के दिन हुई दुष्कर्म की घटना के बाद हरियाणा में काफी बवाल मचा था। मामला काफी हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस को पता चल चुका था कि आरोपित बिहार का रहने वाला है और तभी से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।