फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमहैवानियत: 11 साल की लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप, हत्या के बाद पुल पर फेंका

हैवानियत: 11 साल की लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप, हत्या के बाद पुल पर फेंका

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 11 वर्षीय एक लड़की का उसके घर से अपहरण किये जाने के बाद कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक ददन पाल ने बताया कि आरोपी...

हैवानियत: 11 साल की लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप, हत्या के बाद पुल पर फेंका
लाइव हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSat, 18 Aug 2018 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 11 वर्षीय एक लड़की का उसके घर से अपहरण किये जाने के बाद कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक ददन पाल ने बताया कि आरोपी जिले के भाखड़ा गांव में बिजली का कनेक्शन काटने के बाद कल लड़की के घर में घुसे और उन्होंने उसका अपहरण कर लिया। यह घटना उस वक्त घटी जब वह अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। उन्होंने कहा कि वे उसे घर से दूर ले गए और कथित तौर पर उससे बारी-बारी से बलात्कार किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध करने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को गांव के निकट एक पुल पर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि चार संदिग्धों को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। ये इलाके में मजदूरी करते थे। इस घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है।
नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने में प्रशासन की कथित विफलता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों को शांत करने के लिये जिलाधिकारी आशीष चौहान और पुलिस अधीक्षक ददन पाल घटनास्थल पर पहुंचे।

हैवानियत:महिला के शव को हाइवे के किनारे फूंका,धुंए से लोगों को चला पता

14 साल की लड़की से छेड़छाड़ करते थे मनचले, विरोध किया तो लगा दी आग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें