फोटो गैलरी

Hindi News क्राइममहिला सिपाही पर अवैध संबंधों में पति की हत्या कराने का आरोप

महिला सिपाही पर अवैध संबंधों में पति की हत्या कराने का आरोप

यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल पर अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या कराने का आरोप लगाया गया है। महिला का पति सुभारती यूनिवर्सिटी के पास ही बाईपास पर होटल चलाता था। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और...

महिला सिपाही पर अवैध संबंधों में पति की हत्या कराने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,मेरठ जानीTue, 07 Apr 2020 12:04 AM
ऐप पर पढ़ें

यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल पर अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या कराने का आरोप लगाया गया है। महिला का पति सुभारती यूनिवर्सिटी के पास ही बाईपास पर होटल चलाता था। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और रविवार को युवक को उसके ही दोस्त ने मेरठ बुलाया था। यहीं पर युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मुजफ्फरनगर के तितावी के गांव काजीखेड़ा निवासी विजय मलिक उर्फ विक्की मेरठ में बागपत बाईपास सुभारती के पास वीएम होटल चला रहा था। विजय ने कुछ समय पहले ही होटल लीज पर लिया था। विजय की शादी प्रिया भारद्वाज के साथ हुई थी। प्रिया यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और वर्तमान में बदायूं के बिल्सी में तैनात है। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। विजय के पिता मैनपाल सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के चलते उनका बेटा गांव ही आया हुआ था। शुक्रवार को विजय के दोस्त विशाल पंवार ने फोन किया था और कांफ्रेंस पर विजय और प्रिया की बात कराई थी। इसके बाद विजय को विशाल ने मेरठ बुलाया। इसके बाद विजय मेरठ चला आया।


बताया कि रविवार को अचानक ही विशाल का फोन आया और बताया कि विजय की शराब पीने के कारण हालत बिगड़ गई है और उसे सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जब तक परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, विजय की मौत हो गई थी। विजय के पिता मैनपाल ने प्रिया, विशाल और रवि राठी के खिलाफ साजिश करके हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि अवैध संबंधों में बाधक बनने के कारण उनके बेटे की हत्या प्रिया ने कराई है। जानी थाने में प्रिया भारद्वाज, रवि राठी, विशाल मलिक और विशाल पंवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

शराब पीने से तबियत खराब होने की बात सामने आई है। इस मामले में परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बाकी बातें सामने आने के बाद ही सही खुलासा हो सकेगा। फिलहाल जांच की जा रही है। -अविनाश पांडेय, एसपी देहात मेरठ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें