फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमठाणे में महिला श्रमिक की चाकू गोदकर हत्या, घर आने वाले पर घूमी शक की सुई

ठाणे में महिला श्रमिक की चाकू गोदकर हत्या, घर आने वाले पर घूमी शक की सुई

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ईंट भट्ठे में काम करने वाली एक महिला श्रमिक की हत्या के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महिला के एक पड़ोसी ने...

ठाणे में महिला श्रमिक की चाकू गोदकर हत्या, घर आने वाले पर घूमी शक की सुई
एजेंसी,ठाणेTue, 17 Sep 2019 02:20 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ईंट भट्ठे में काम करने वाली एक महिला श्रमिक की हत्या के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महिला के एक पड़ोसी ने ऊसलगढ़ गांव में महिला के घर में उसका शव देखा। उसके शरीर पर चाकुओं के निशान थे। व्यक्ति ने तत्काल पुलिस को उसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान यमुना (30) के तौर पर की गई है। उसकी हत्या रविवार सोमवार की दरम्यानी रात में हुई है।

जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि उन्हें पड़ोसियों से पता चला कि बालाराम दिवे नामक व्यक्ति उसके घर पर काफी आता जाता था। पुलिस ने संदेह के आधार पर दिवे को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें