फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमप्रेमी के साथ मिली महिला, पूर्व पति ने दोनों को निर्वस्त्र कर घुमाया

प्रेमी के साथ मिली महिला, पूर्व पति ने दोनों को निर्वस्त्र कर घुमाया

राजस्थान में उदयपुर शहर से कुछ ही दूरी पर एक गांव में प्रेमी जोड़े को निर्वस्त्र कर घुमाने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पूर्व पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।...

प्रेमी के साथ मिली महिला, पूर्व पति ने दोनों को निर्वस्त्र कर घुमाया
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 07 Jul 2018 02:47 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान में उदयपुर शहर से कुछ ही दूरी पर एक गांव में प्रेमी जोड़े को निर्वस्त्र कर घुमाने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पूर्व पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उदयपुर के एएसपी ने मीडिया को बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभी आगे की जांच की जा रही है।


आरोप है कि महिला का पूर्व पति न सिर्फ निर्वस्त्र उसे और उसके प्रेमी को पूरे गांव में घुमाया बल्कि मोबाइल से उनका वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि महिला की पहली शादी 5 साल पहले हुई थी। किसी कारणवश महिला और उसके पति दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद महिला ने दूसरे गांव के एक लड़के से शादी कर ली थी। दूसरी शादी की खबर लगते ही उसका पहला पति बौखला गया और उसने दोनों को सबक सिखाने की ठानी थी। बताया जा रहा है महिला गुपचुप तरीके से दूसरी शादी की थी। महिला जब अपने पति से एक जगह मिल रही थी तभी उसका पहला पति वहां पहुंच गया और मारपीट करने के बाद कपड़े उतरवा दिए।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें