फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमकपल को दिल्ली से किडनैप कर MP में मारा और फिर दूसरे राज्य में फेंके शव, लड़की के घरवालों ने कबूला भयानक जुर्म

कपल को दिल्ली से किडनैप कर MP में मारा और फिर दूसरे राज्य में फेंके शव, लड़की के घरवालों ने कबूला भयानक जुर्म

उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक कपल को दिल्ली से किडनैप किया गया औऱ फिर मध्य प्रदेश ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं लड़की के शव को राजस्थान में ले जाकर फेंक दिया गया। इस भयानक जुर्म को...

कपल को दिल्ली से किडनैप कर MP में मारा और फिर दूसरे राज्य में फेंके शव, लड़की के घरवालों ने कबूला भयानक जुर्म
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 17 Sep 2021 03:58 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक कपल को दिल्ली से किडनैप किया गया औऱ फिर मध्य प्रदेश ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं लड़की के शव को राजस्थान में ले जाकर फेंक दिया गया। इस भयानक जुर्म को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने लड़की के घरवालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि लड़की के घरवालों ने जुर्म भी कबूल किया है। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक लड़की नाबालिग थी जबकि लड़का बालिग था। 

लड़का और लड़की उत्तर प्रदेश में पड़ोसी थे। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था लेकिन उनके घरवाले इस रिश्ते को मानने के लिए तैयार नहीं थे। दोनों ने अपने घरवालों को इस रिश्ते के लिए मनाने की कई बार कोशिश की लेकिन वो तैयार नहीं हुए। इसके बाद 31 जुलाई को यह जोड़ा अचानक घर छोड़ कर गायब हो गया। 

कुछ दिनों के बाद दोनों के परिवार वालों ने उन्हें दिल्ली से ढूंढ निकाला। बताया जा रहा है कि एक जीप में इस कपल का दिल्ली से अपहरण किया गया। जानकारी के मुताबिक किडनैपिंग के बाद इन्हें मध्य प्रदेश के भिंड जिले में ले जाया गया। इसके बाद ग्वालियर जाते वक्त रास्ते में लड़के पर हमला किया गया। अगवा करने वाले लोगों ने ना सिर्फ लड़के की हत्या कर दी बल्कि एक चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया। 

लड़के की हत्या झांसी हाईवे के पास की गई। यह इलाका अटरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने लड़की का शव ढोलपुर इलाके से बरामद किया। बताया जा रहा है कि प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर लड़की की हत्या की गई थी। मृतक लड़के के बारे में बताया जा रहा है कि वो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जहांगीरपुर इलाके का रहने वाला था। 

लड़के की लाश 5 अगस्त को मिली थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। इस बीच लड़के के पिता ने 10 अगस्त को अपने बेटे के गुमशुदा होने के संबंध में एक केस दर्ज कराया। लड़की की डेड बॉडी राजस्थान में मिलने के बाद पुलिस को शक हुआ कि इन दोनों मौतों में कुछ समानता हो सकती है। जब पुलिस ने लड़की के घरवालों के मोबाइल लोकेशन के बारे में पता किया तब जानकारी मिली कि वो लोग पहले दिल्ली गए फिर भिंड और इसके बाद ग्वालियर और ढोलपुर गये। 

इसके बाद पुलिस ने लड़की के घरवालों को पूछताछ के लिए बुलाया। शक होने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और फिर उन्होंने इन दोनों हत्याओं का जुर्म कबूल किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें