फोटो गैलरी

Hindi News क्राइममुंबई के 5 स्टार होटल में कनाडाई महिला से छेड़छाड़

मुंबई के 5 स्टार होटल में कनाडाई महिला से छेड़छाड़

मुंबई के एक पांच सितारा होटल के एक कर्मचारी द्वारा कथित रूप से कनाडा की एक 35 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि...

मुंबई के 5 स्टार होटल में कनाडाई महिला से छेड़छाड़
एजेंसी,मुंबईThu, 17 Jan 2019 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई के एक पांच सितारा होटल के एक कर्मचारी द्वारा कथित रूप से कनाडा की एक 35 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जूहु स्थित होटल के एक कर्मचारी सुमित राव (32) को 5 जनवरी को हुई कथित छेड़छाड़ की घटना के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती है, जो अकसर भारत आती रहती है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह होटल में ठहरी हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके कमरे में घुसा और सेल्फी लेने के बहाने छेड़छाड़ करने लगा।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने होटल प्रबंधन को घटना से अवगत कराया और सोमवार को सांताक्रूज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 354 और 354 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें