फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमशर्मनाक ! छात्रा से छेड़छाड़ में प्राचार्य गिरफ्तार

शर्मनाक ! छात्रा से छेड़छाड़ में प्राचार्य गिरफ्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में एक स्कूल प्राचार्य छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने प्राचार्य द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत शिक्षकों...

शर्मनाक ! छात्रा से छेड़छाड़ में प्राचार्य गिरफ्तार
हमारे संवाददाता ,जींद (हरियाणा)Mon, 25 Feb 2019 02:23 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के रेवाड़ी में एक स्कूल प्राचार्य छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छात्रा ने प्राचार्य द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत शिक्षकों से की। इसके बाद जांच कमेटी बनाई गई। जांच में प्राचार्य को दोषी पाया गया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।

 

पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार गांव रोहड़ाई के स्कूल में छात्रा पढ़ती है। पिछले कुछ दिनों से स्कूल का प्राचार्य कक्षा नौ की छात्रा पर नजर रखे हुए था। 21 फरवरी को छात्रा किसी काम से प्राचार्य के कक्ष में गई। आरोप है कि पहले प्राचार्य ने छात्रा से अश्लील बात की और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें