फोटो गैलरी

Hindi News क्राइमनाबालिग छात्रा का तीन साल तक यौन शोषण करने में 55 वर्षीय शिक्षक गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा का तीन साल तक यौन शोषण करने में 55 वर्षीय शिक्षक गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में 55 वर्षीय गिटार टीचर को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को मीडिया को बताया कि आरोपी भारत पांचाल उर्फ राजू ने अंधेरी...

नाबालिग छात्रा का तीन साल तक  यौन शोषण करने में 55 वर्षीय शिक्षक गिरफ्तार
एजेंसी,मुंबईMon, 17 Feb 2020 04:06 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में 55 वर्षीय गिटार टीचर को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को मीडिया को बताया कि आरोपी भारत पांचाल उर्फ राजू ने अंधेरी उपनगरीय में स्थित अपने घर में पीड़िता को संगीत सिखाने के दौरान साल 2007-2009 के बीच तीन वर्षों तक उसका यौन उत्पीड़न किया था। 

उन्होंने बताया कि जिस वक्त आरोपी ने छात्रा का उत्पीड़न शुरू किया, उस समय पीड़िता नौ वर्ष की थी। इसके बाद पीड़िता 12 वर्ष की उम्र में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चली गई थी। 

अब अमेरिका के कॉलेज में पढ़ रही पीड़िता रविवार को यहां पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अधिकारी ने बताया कि उसका बयान दर्ज करने के बाद ओशिवारा पुलिस ने पांचाल को गिरफ्तार कर लिया गया। 

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि संगीत सिखाने के दौरान आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न करने के साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी ने अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा किया था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें