फोटो गैलरी

Hindi News क्राइम35 साल का ट्यूटर 14 साल के लड़के के यौन शोषण में गिरफ्तार

35 साल का ट्यूटर 14 साल के लड़के के यौन शोषण में गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में ट्यूटर द्वारा एक 14 साल के लड़के से छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस...

35 साल का ट्यूटर 14 साल के लड़के के यौन शोषण में गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 18 Feb 2019 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में ट्यूटर द्वारा एक 14 साल के लड़के से छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि घटना 15 फरवरी की है। आरोपी ट्यूशन टीचर पिछले कई महीने से छात्र को पढ़ा रहा था। शिकायत के अनुसार आरोपी ने छात्र को बाथरूम में ले जाकर उसे गलत तरीके से छुआ था।

पुलिस के अनुसार, 35 साल के आरोपी ट्यूटर बच्चों के साथ लुका-छिपी का गेम खेल रहा था। तभी एक बच्चे को बाथरूमें ले गया और उसे गलत तरीके से छुआ। घटना के दौरान बच्चे के पैरेंट्स घर पर नहीं थे।

पैरेंट्स के घर लौटने बाद बच्चे ने घटना के बारे में बताया जिसके बाद घर वाले आरोपी ट्यूटर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें