फोटो गैलरी

Hindi News क्राइम11 साल के लड़के का यौन उत्पीड़न के आरोप में दो गिरफ्तार

11 साल के लड़के का यौन उत्पीड़न के आरोप में दो गिरफ्तार

हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा इलाके में 11 वर्षीय बच्चे का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि 16 जनवरी की रात लड़का अपने घर के पास खेल रहा था। उस...

11 साल के लड़के का यौन उत्पीड़न के आरोप में दो गिरफ्तार
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,नई दिल्लीSun, 20 Jan 2019 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा इलाके में 11 वर्षीय बच्चे का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि 16 जनवरी की रात लड़का अपने घर के पास खेल रहा था। उस वक्त 22 और 19 साल की उम्र के दोनों आरोपी वहां आए और लड़के को घुमाने के बहाने से रेलवे स्टेशन के नजदीक एक सुनसान इलाके में ले गए और फिर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया।


उन्होंने बताया कि आरोपियों ने बच्चे को जूस दिया और इस बारे में किसी को भी नहीं बताने के लिए कहा, लेकिन पीड़ित ने मां को आपबीती बता दी। लड़के की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वे अश्लील फिल्में देखने के आदी हैं। वे अपनी यौन इच्छाएं पूरी करना चाहते थे इसलिए उन्होंने लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें