फोटो गैलरी

Hindi News क्राइम6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करते मिला 16 साल का लड़का, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करते मिला 16 साल का लड़का, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

दिल्ली में मधुविहार इलाके में 16 साल के एक युवक को 6 साल की बच्ची से बलात्कार करते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी लड़के की पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी लड़का बच्ची को छत पर...

6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करते मिला 16 साल का लड़का, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 03 Dec 2018 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में मधुविहार इलाके में 16 साल के एक युवक को 6 साल की बच्ची से बलात्कार करते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी लड़के की पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी लड़का बच्ची को छत पर ले गया था, लेकिन यहां बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके दादा पहुंच गए और आरोपी लड़के को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और लड़के की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शनिवार की है।

शनिवार को आरोपी लड़का अपने दोस्तों के साथ मुहल्ले के पार्क में क्रिकेट खेल रहा था, इसी पार्क में बच्ची भी अपने साथ के बच्चों के साथ खेल रही थी। लेकिन बच्ची जब अपने घर जाने लगी तो आरोपी लड़के ने उसका पीछा किया और लड़की से बोला कि उनके घर की छत पर उसकी गेंद चली गई है। इसके गेंद ढूंढ़ने के बहाने उसे छत पर ले गया और उसका बलात्कार किया। हालांकि इसी दौरान बच्ची की चीख उसके दादा ने सुनी तो वह छत पर पहुंच गए और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। कुछ देर बार शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और लड़के की जमकर धुनाई की। बाद में लोगों  ने पुलिस को कॉल किया और लड़के को उनके हवाले कर दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें