
नोएडा में होली के दिन हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कथित तौर पर प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना प्रेमिका से शादी करने की तैयारी में था, लेकिन युवती ने इससे इनकार कर दिया था।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में हिस्ट्रीशीटर भैय्यू लाला हत्याकांड मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी रुखसार को मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या एवं साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

ग्रेटर नोएडा की दादरी कोतवाली क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव की एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में होने वाली ससुराल पहुंचे एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात में मृतक की नाबालिग मंगेतर ही उसकी कातिल निकली। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश कर दिया है।
दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सास की हत्या करने के मामले में आरोपी बहू के फोन से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि गर्भवती बहू ने सोशल मीडिया से हत्या के तरीके सीखकर 65 वर्षीय सास की हत्या की थी।
फरीदाबाद अपराध जांच शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अपने पति के हाथ-पैर तुड़वाने के आरोप में पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला ने अपने पति पर हमला करवाया था। आरोपियों में महिला का प्रेमी और उसके दोस्त शामिल हैं।
दिल्ली में प्रॉपर्टी विवाद के चलते चार माह की एक गर्भवती बहू ने अपनी सास की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। इसके बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूटपाट की मनगढ़ंत कहानी सुना दी।
मध्य प्रदेश के सतना में पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए एक महिला और उसके नए प्रेमी को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने 5 साल पुराने प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए नए प्रेमी के साथ मिलकर उसे डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।
फरीदाबाद में अपराध जांच शाखा, डीएलएफ ने बीमा एजेंट के मर्डर केस को सुलझाकर एक युवती और उसके मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो और आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी युवती मृतक बीमा एजेंट की पूर्व प्रेमिका थी।
उत्तरी दिल्ली के गांधी विहार इलाके में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर लिव-इन पार्टनर की हत्या को अंजाम दिया था। मौत को हादसा दिखाने के लिए एलपीजी सिलेंडर से फ्लैट में आग भी लगा दी थी।
गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र से लापता हुए युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने युवक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी। इसके लिए एक लाख रुपये की सुपारी भी दी थी।
गाजियाबाद में आसिफ की हत्या का मसूरी पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर आसिफ की पत्नी और उसके प्रेमी ने इस हत्याकांड की साजिश रची थी। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
झारखंड के रांची में अवैध संबंधों की खातिर खेले गए सनसनीखेज खूनी खेल का एक बेहद हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है।पत्नी पति को छोड़ पिछले डेढ़ साल से प्रेमी के साथ रह रही थी। महिला और उसका प्रेमी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से पति की हर गतिविधि पर नजर रखते थे।
गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने झगड़े के बाद अपने पुलिस कॉन्स्टेबल पति की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि दंपती का 7 वर्षीय बच्चा दोनों मौतों का गवाह था।
दिल्ली के अलीपुर इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचकर उसे मौत के घाट उतरवा दिया। आरोपी महिला ने पति की हत्या के लिए अपनी बहन के देवर को सुपारी दी थी।
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने चचेरे देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। पुलिस को आरोपी के फोन की वॉट्सऐप चैट से हत्या की साजिश रचे जाने का पता चला।
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने अपने पति की हत्या के इरादे से उस पर लाल मिर्च पाउडर मिला गर्म पानी डालने की आरोपी महिला को जमानत दे दी। यह घटना नांगलोई थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है।
राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने अपनी बहन के लिए सख्त सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोनम को सजा मिलनी चाहिए क्योंकि उसने पहले ही अपना अपराध कबूल कर लिया है।
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी मेंटल टेस्ट में पास हो गई है। सोनम पर अपने प्रेमी कुशवाह और भाड़े के तीन हत्यारों की मदद से मेघालय के सोहरा में हनीमून के दौरान हत्या कराने का आरोप है।
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाह क्या अब भी कुछ छुपा रहे हैं। क्या उन्होंने पुलिस को पूरा सच नहीं बताया है। क्या पुलिस उनसे सच उगलवाने के लिए नार्को टेस्ट करा सकती है। मेघालय पुलिस ने इस पर स्थिति पूरी तरफ साफ कर दी है।