मेकअप का सामान देकर हेडमास्टर ने बच्ची को बहलाया, फिर स्कूल में ही घिनौनी हरकत को अंजाम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने लड़की को फल और मेकअप का सामान देकर बहलाया था और एक से अधिक बार यौन उत्पीड़न किया। उसने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से सोमवार को एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल के हेडमास्टर को अपने ही स्कूल में एक बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। बताया गया है कि पुलिस ने कथित तौर पर हेडमास्टर को 13 साल की छात्रा का उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि 47 वर्षीय आरोपी घाटंजी तालुका के एक जिला परिषद स्कूल का हेडमास्टर है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने बीते 1 मई 2025 और इस साल भी 5 फरवरी को छात्रा का यौन उत्पीड़न किया।
मेकअप का सामान देकर बहलाया
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने लड़की को फल और मेकअप का सामान देकर बहलाया था। उसने कथित तौर पर धमकी देकर कम से कम दो बार उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
POCSO एक्ट में गिरफ्तारी
शिकायत के बाद आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत बलात्कार और POCSO अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Jagriti Kumariजागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


